Sunday, August 30, 2026
Homeराज्यराजस्तानबूंदी में 'आहत को तत्काल राहत' पहल: आपदा पीड़ितों के लिए...

बूंदी में ‘आहत को तत्काल राहत’ पहल: आपदा पीड़ितों के लिए हेल्पलाइन 7014500500 जारी – Bundi News




बूंदी जिला प्रशासन ने आपदा और दुर्घटना पीड़ितों को तत्काल सहायता प्रदान करने के लिए एक नई पहल शुरू की है। इस पहल को “आहत को तत्काल राहत” नाम दिया गया है, जिसके तहत एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। जिला कलेक्टर हरफूल सिंह यादव के निर्देश पर एक आपदा राहत कंट्रोल रूम का गठन किया गया है। इसके लिए मोबाइल और व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 7014500500 जारी किया गया है। इस हेल्पलाइन नंबर पर सड़क दुर्घटना, डूबने की घटना, करंट लगना, वन्य जीवों का हमला और विषैले जीवों के काटने जैसी किसी भी आपात स्थिति की सूचना दी जा सकती है। नागरिक व्हाट्सएप के माध्यम से घटना स्थल की लोकेशन, फोटो और वीडियो भी साझा कर सकते हैं, जिससे प्रशासन को बिना देरी किए मौके पर मदद पहुंचाने में आसानी होगी। जिला कलेक्टर हरफूल सिंह यादव ने आम जनता से अपील की है कि संकट की स्थिति में घबराएं नहीं, बल्कि तुरंत इस नंबर पर संपर्क करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कंट्रोल रूम पर आने वाली प्रत्येक कॉल को गंभीरता से लिया जाए और पीड़ितों को सरकारी राहत योजनाओं से जोड़कर त्वरित आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाए। समाजसेवी मूलचंद शर्मा तलवास ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे आमजन को तुरंत राहत मिल सकेगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments