Sunday, August 30, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशपात्र लाभार्थियों तक पहुंचे शासन की योजनाओं का लाभ: आजमगढ़ में...

पात्र लाभार्थियों तक पहुंचे शासन की योजनाओं का लाभ: आजमगढ़ में बोले पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य, लगाई जन चौपाल – Azamgarh News




आजमगढ़ जिले में पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सत्येन्द्र कुमार बारी ‘बीनू’ ने रविवार को आजमगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर कई कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने आमजन से संवाद करते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लाभार्थियों से योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।
ग्राम बयासी, थाना सिधारी में आयोजित पुस्तक विमोचन समारोह और काव्य गोष्ठी में उन्होंने रचनाकार रोहित राही की पुस्तक ‘जिंदगी तुम बिन अधूरी’ का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि साहित्य समाज को जोड़ने, संवेदनाओं को अभिव्यक्त करने और सामाजिक चेतना को मजबूत करने का सशक्त माध्यम है। साहित्य एवं संस्कृति सामाजिक मूल्यों के संरक्षण के साथ नई पीढ़ी को सकारात्मक दिशा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके बाद ग्राम चिउटहरा, बेइली बाजार में आयोजित जन-चौपाल में उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। उन्होंने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लोगों को इनका लाभ लेने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने ग्रामीणों से आसपास के पात्र लोगों को भी योजनाओं की जानकारी देने की अपील की। बेहतर संवाद करने की अपील
बेइली बाजार में जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन करते हुए सत्येन्द्र कुमार बारी ‘बीनू’ ने कहा कि जनप्रतिनिधियों, प्रशासन और आमजन के बीच बेहतर संवाद लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करता है। जनसंपर्क कार्यालय के माध्यम से क्षेत्र की समस्याओं, विकास संबंधी जरूरतों और जनहित के मुद्दों को उचित मंच तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। इसके पश्चात मई खरगपुर, थाना गंभीरपुर में जनसंपर्क अभियान चलाकर स्थानीय लोगों से क्षेत्र की समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। सरकार का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। पिछड़ा वर्ग सहित कमजोर और वंचित वर्गों के सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षिक उत्थान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आयोग के सदस्य ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ की भावना के साथ प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments