Tuesday, September 1, 2026
Homeफूड5 मिनट में ऐसे बनाएं राजस्थानी धुगरी तड़का चटनी, दिल खुश कर...

5 मिनट में ऐसे बनाएं राजस्थानी धुगरी तड़का चटनी, दिल खुश कर देगा देसी स्वाद


Last Updated:

Desi Dhugari Tadka Chutney Recipe: भीलवाड़ा की राजस्थानी देसी धुगरी तड़का चटनी अपने तीखे, खट्टे और चटपटे स्वाद के लिए खास पसंद की जाती है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे बेहद कम समय और घर में मौजूद सामान्य सामग्री से तैयार किया जा सकता है. धुगरी, हरी मिर्च, लहसुन और देसी मसालों से बनने वाली इस चटनी में जीरा, राई और हींग का तड़का स्वाद और खुशबू को और बढ़ा देता है. इसे रोटी, बाजरे की रोटी, पराठे, दाल-बाटी और चावल के साथ परोसा जा सकता है. रोज के खाने में अगर कुछ चटपटा और देसी स्वाद जोड़ना हो तो यह आसान रेसिपी बेहतर विकल्प है.

ख़बरें फटाफट

भीलवाड़ा. राजस्थान के देसी खान-पान की अपनी अलग पहचान है. यहां के व्यंजनों में मसालों और देसी स्वाद का खास मेल देखने को मिलता है. इसी तरह राजस्थानी देसी धुगरी तड़का चटनी भी अपने तीखे, खट्टे और चटपटे स्वाद के लिए काफी पसंद की जाती है. यह चटनी खाने के स्वाद को बढ़ाने के साथ भोजन में देसी जायका भी जोड़ देती है. खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता और यह चटनी महज 5 मिनट में तैयार की जा सकती है.

अगर आप रोज रोज आम सब्जियां खाकर ऊब गए हों तो ये देसी चटनी घर पर बना सकते हैं. राजस्थानी देसी धुगरी तड़का चटनी की सबसे बड़ी खासियत इसकी जल्दी बनने वाली रेसिपी और देसी स्वाद है. कम समय में तैयार होने के कारण यह चटनी रोजमर्रा के भोजन के लिए भी बेस्ट ऑप्शन है. अगर आप खाने में तीखा , खट्टा और मसालेदार स्वाद पसंद करते हैं, तो यह चटनी जरूर बनाकर देख सकते हैं.

देसी धुगरी तड़का चटनी के लिए इन सामाग्रियों की पड़ेगी जरूरत

पूजा कुमारी सांखला ने बताया कि अगर घर में अचानक मेहमान आ जाए या रोज के खाने के साथ कुछ चटपटा खाने का मन हो तो यह चटनी आसानी से बनाई जा सकती है. इसके लिए बहुत ज्यादा सामग्री की भी जरूरत नहीं होती. घर में मौजूद सामान्य मसालों से ही इसे तैयार किया जा सकता है. तड़के में डाले गए मसाले चटनी के स्वाद और खुशबू को और भी बढ़ा देते हैं. देसी धुगरी तड़का चटनी बनाने के लिए धुगरी, हरी मिर्च, लहसुन, नमक, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और खटास के लिए नींबू या अमचूर का इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके अलावा तड़का लगाने के लिए तेल, जीरा, राई और जरूरत के अनुसार हींग ली जा सकती है. सामग्री को अपने स्वाद के अनुसार कम या ज्यादा किया जा सकता है.

घर पर ऐसे बनाएं देसी धुगरी तड़का चटनी

सबसे पहले धुगरी को साफ कर लें. इसके बाद हरी मिर्च और लहसुन को बारीक पीस लें. अब इसमें नमक, लाल मिर्च और धनिया पाउडर मिलाएं. चटनी को मनचाहा स्वाद देने के लिए इसमें नींबू का रस या अमचूर डालें. सभी सामग्री को अच्छी तरह मिला लें. अब एक छोटी कड़ाही में तेल गर्म करें. इसमें जीरा और राई डालें. जब जीरा चटकने लगे तो इसमें थोड़ी हींग डालें. तैयार तड़के को चटनी के ऊपर डाल दें. तड़का पड़ते ही चटनी से देसी मसालों की खुशबू आने लगेगी. इसे अच्छी तरह मिलाने के बाद चटनी परोसने के लिए तैयार है.  यह चटनी रोटी, बाजरे की रोटी, पराठे, दाल-बाटी और चावल के साथ खाई जा सकती है. सादे भोजन के साथ भी इसका चटपटा स्वाद खाने का जायका बढ़ा देता है. तीखा पसंद करने वाले लोग इसमें हरी मिर्च की मात्रा बढ़ा सकते हैं.

About the Author

दीप रंजन सिंह Content Producer

दीपरंजन सिंह लगभग एक दशक से पत्रकारिता के फिल्ड से जुड़े हुए हैं. वह अभी न्यूज18 हिंदी के राजस्थान डिजिटल डेस्क से जुड़े हैं, जहां वे बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले लगभग एक दशक से सक्रिय पत…

और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments