अहमदाबाद विमान हादसा, भारतीय मूल का ब्रिटिश नागरिक जिंदा बचा: बाकी 241 यात्रियों की मौत, एअर इंडिया की फ्लाइट लंदन जा रही थी; पूर्व CM रूपाणी का भी निधन

0
अहमदाबाद विमान हादसा, भारतीय मूल का ब्रिटिश नागरिक जिंदा बचा:  बाकी 241 यात्रियों की मौत, एअर इंडिया की फ्लाइट लंदन जा रही थी; पूर्व CM रूपाणी का भी निधन


15 मिनट पहलेलेखक: अहमदाबाद से आनंद मोदी, चेतन पुरोहित, अनिरूद्ध मकवाणा, यशस्वी चौहाण, मितेश परमार, हर्ष पटेल, ध्रुव संचाणिया, सारथी सागर, कमल परमार और दीर्घायु व्यास

  • कॉपी लिंक

फ्लाइट नंबर AI-171 ने दोपहर 1.38 बजे उड़ान भरी और 1.40 बजे हादसा हो गया। उस समय प्लेन 625 फीट की ऊंचाई पर था।

अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हो गया। इसमें 12 क्रू मेंबर समेत 242 लोग सवार थे। अब तक हादसे में केवल एक यात्री के जिंदा बचने की बात आई है। बाकी सभी लोगों की मौत हो गई है।

प्लेन की सीट नंबर 11-A पर बैठे हुए भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक रमेश विश्वास कुमार हादसे में जिंदा बच गए हैं। उनका वीडियो भी सामने आया है। इससे पहले न्यूज एजेंसी ANI ने पुलिस कमिश्नर के हवाले से जानकारी दी थी कि एक अन्य व्यक्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा है। थोड़े और समय पहले AP ने कहा था कि विमान में सवार सभी लोगों की मौत हो गई है।

भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक रमेश विश्वास कुमार प्लेन की 11-A नंबर की सीट पर बैठे थे।

भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक रमेश विश्वास कुमार प्लेन की 11-A नंबर की सीट पर बैठे थे।

एअर इंडिया की उड़ान संख्या AI-171 अहमदाबाद से लंदन जा रही थी। इसमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक समेत कुल 230 यात्री सवार थे। 103 पुरुष, 114 महिलाएं, 11 बच्चे और 2 नवजात शामिल हैं। बाकी 12 क्रू मेंबर्स थे।

यात्रियों की पूरी लिस्ट यहां क्लिक करके देखें…

गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी सवार थे, उनका भी निधन

हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का भी निधन हो गया है। भाजपा के राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने X पर यह जानकारी दी। हालांकि कुछ देर बाद उन्होंने अपनी पोस्ट डिलीट कर दी।

प्लेन जिस बिल्डिंग से टकराया, वहां अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स रहते हैं। जानकारी के मुताबिक हादसे के समय इमारत में 50 से 60 डॉक्टर मौजूद थे, इनमें 15 से ज्यादा घायल हो गए हैं।

हादसे की जगह से मिले ज्यादातर शव इतनी बुरी तरह झुलस चुके हैं कि उनकी पहचान करने में बेहद मुश्किल आ रही है। उनकी पहचान DNA टेस्ट के बाद ही संभव होगी।

हादसे से जुड़ी 3 तस्वीरें…

हादसे में मारे गए एक व्यक्ति का शव फुटपाथ पर बुरी तरह झुलसी हुई हालत में मिला।

हादसे में मारे गए एक व्यक्ति का शव फुटपाथ पर बुरी तरह झुलसी हुई हालत में मिला।

हादसे में बुरी तरह घायल और झुलसे हुए लोगों को अहमदाबाद के अलग-अलग अस्पतालों में लाया गया।

हादसे में बुरी तरह घायल और झुलसे हुए लोगों को अहमदाबाद के अलग-अलग अस्पतालों में लाया गया।

शाह बोले- मृतकों की पहचान के लिए 1000 डीएनए टेस्ट कराने होंगे गृह मंत्री अमित शाह बोले- विमान में सवार 242 में से 241 लोगों का निधन हुआ है, उनकी पहचान डीएनए टेस्ट से कराई जाएगी। सभी यात्रियों के परिजनों का DNA लिया जा रहा है। विदेश में रहने वाले परिजन को जानकारी दी गई है। शवों के DNA लिए गए हैं। 1000 से ज्यादा DNA टेस्ट किए जाएंगे। गुजरात के पास इतनी बड़ी संख्या में टेस्ट की कैपेसिटी है।

उड़ान भरते ही अचानक आग का गोला बना:बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान की बैट्री से बनावट तक विवाद बोइंग का 787-8 ड्रीमलाइनर विमान अपनी फ्यूल एफिशिएंसी और आरामदायक सफर के लिए जाना जाता है। हालांकि इसकी सेफ्टी को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। इसमें खामियां सामने आने के बाद दुनियाभर में इसकी फ्लीट के उड़ान भरने पर 3 महीने के लिए रोक लगा दी गई थी। भास्कर एक्सप्लेनर में इस विमान से जुड़ी 5 कंट्रोवर्सीज पढ़ि

एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर AI-171 ने दोपहर 1:38 बजे उड़ान भरी थी। दोपहर 1:40 बजे यह क्रैश हो गई।

जानकारी के मुताबिक विमान एयरपोर्ट की दीवार और एयर कस्टम कार्गो ऑफिस के पास क्रैश हुआ। विमान के गिरते ही पूरे इलाके में धुएं का गुबार दिखाई दिया।

टाटा ग्रुप मृतकों के परिजन को ₹1 करोड़ देगा

टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने घटना पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा- टाटा ग्रुप द्वारा मृतकों के परिजन को ₹1 करोड़ की आर्थिक सहायता दी जाएगी। सभी घायलों का इलाज पूरी तरह टाटा ग्रुप की ओर से कराया जाएगा। बी.जे. मेडिकल कॉलेज के छात्रावास (Hostel) के निर्माण में भी टाटा ग्रुप मदद करेगा।

अब जानिए बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन

2020 में एअर इंडिया एक्सप्रेस प्लेन क्रैश हुआ था, 21 की मौत

केरल के कोझिकोड में 7 अगस्त 2020 को एअर इंडिया एक्सप्रेस का विमान रनवे से फिसलकर क्रैश हो गया था। इसमें 21 यात्रियों की मौत हुई थी, जबकि 110 लोग घायल हुए थे। इसमें कोरोना के दौरान वंदे भारत मिशन के तहत दुबई से भारतीयों को लाया जा रहा था।

अहमदाबाद प्लेन हादसे से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…​​​​

1. देखिए अहमदाबाद प्लेन क्रैश PHOTOS में, सड़कों पर लाशें बिखरीं, शरीर जले-पहचानना मुश्किल गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया प्लेन क्रैश में 100 से ज्यादा यात्री मारे गए हैं। अहमदाबाद से लंदन जा रहे विमान में 242 यात्री सवार थे। हादसे के बाद पूरे इलाके में धुएं का गुबार दिखाई दिया। (पूरा हादसा देखने के लिए क्लिक करें)

2. अहमदाबाद सिविल अस्पताल में स्ट्रेचर कम पड़े तो हाथ ठेले से लेकर पहुंचे शव, अस्पताल में ओ निगेटिव ब्लड की कमी अहमदाबाद प्लेन क्रैश होने के बाद हादसे के शिकार लोगों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया जा रहा है। अस्पताल में स्ट्रेचर कम पड़े तो हाथ ठेले से शवों को ले जाया जा रहा है। अस्पताल में ओ निगेटिव ब्लड की कमी होने के बाद ब्लड डोनेशन की अपील की है। (पल-पल की जानकारी के लिए क्लिक करें)

3. अहमदाबाद में प्लेन डॉक्टर हॉस्टल की 4 बिल्डिंग से टकराया:लंच के समय अतुल्य हॉस्टल में 50-60 इंटर्न डॉक्टर मौजूद थे, अब तक 6 शव मिले

अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन सिविल हॉस्पिटल के हॉस्टल की 4 बिल्डिंग से टकराया था। जिनमें रेजिडेंट डॉक्टर रहते थे। घटना के दौरान हॉस्टल में 50 से 60 इंटर्न डॉक्टर्स मौजूद थे। ज्यादातर मेस में लंच कर रहे थे। धमाके का असर इतना था कि अंदर मौजूद डॉक्टरों के शव भी टुकड़ों में बिखर गए। (पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें)

4. भारत के 5 बड़े प्लेन हादसे: हरियाणा में दो प्लेन टकराए, 349 मौतें, कर्नाटक में खाई में गिरा अहमदाबाद प्लेन हादसे में अब तक 100 शव बरामद हुए हैं। हम आपको देश के 5 बड़े हादसों के बारे में बता रहे हैं। (पढ़ने के लिए क्लिक करें)

5. विजय रूपाणी 3 दिन पहले लुधियाना से लौटे थे:उपचुनाव में प्रचार किया, तीन साल से पंजाब-चंडीगढ़ BJP के प्रभारी थे

अहमदाबाद में क्रैश हुए एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन में पंजाब BJP के प्रभारी एवं गुजरात के पूर्व CM विजय रूपाणी का निधन हो गया। वह 3 साल से पंजाब और चंडीगढ़ BJP के प्रभारी थे। उन्होंने 3 दिन पहले लुधियाना में वेस्ट हलका के उपचुनाव में पार्टी उम्मीदवार जीवन गुप्ता के लिए प्रचार किया था। (पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें)

लाइव अपडेट्स

07:06 PM12 जून 2025

  • कॉपी लिंक

हादसे में कम से कम 5 MBBS छात्रों की मौत

फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) के हवाले से न्यूज एजेंसी PTI ने जानकारी दी कि हादसे में BJ मेडिकल कॉलेज के कम से कम 5 MBBS छात्रों, एक पीजी रेजिडेंट डॉक्टर और एक सुपरस्पेशलिस्ट डॉक्टर की पत्नी, कुल 7 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 60 से ज्यादा मेडिकल छात्र घायल हुए हैं।

06:35 PM12 जून 2025

  • कॉपी लिंक

अमेरिका की NTSB की टीम जांच में सहयोग करने अहमदाबाद आएगी

अमेरिका की नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) जानकारी दी कि NTSB की एक टीम अमेरिका से भारत आएगी और दुर्घटना की जांच में भारत की एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) की मदद करेगी।

06:16 PM12 जून 2025

  • कॉपी लिंक

ब्रिटिश हाई कमीशन के अधिकारी हादसे वाली जगह पहुंचे

ब्रिटिश हाई कमीशन के अधिकारी हादसे वाली जगह पहुंचे हैं।

06:10 PM12 जून 2025

  • कॉपी लिंक

अहमदाबाद विमान हादसे की जांच शुरू, हाई लेवल कमेटी बनाई गई

नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा है कि अहमदाबाद में हुए दुखद विमान हादसे के बाद आधिकारिक जांच शुरू कर दी गई है। यह जांच एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) कर रहा है और यह अंतरराष्ट्रीय नियमों के मुताबिक हो रही है।

सरकार एक हाई लेवल कमेटी भी बना रही है, जिसमें अलग-अलग क्षेत्रों के विशेषज्ञ शामिल होंगे। यह कमेटी हादसे की गहराई से जांच करेगी और भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों, इसके लिए जरूरी कदम सुझाएगी।

06:05 PM12 जून 2025

  • कॉपी लिंक

PM मोदी शुक्रवार सुबह 7.30 बजे अहमदाबाद पहुंचेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह करीब 7.30 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से सीधे वे प्लेन हादसे की जगह का दौरा करेंगे और घटनास्थल का निरीक्षण करेंगे।

इसके बाद प्रधानमंत्री सिविल अस्पताल जाएंगे, जहां वे हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों और घायलों के परिजनों से मिलेंगे। सिविल अस्पताल से फिर वे सीधे शाहिबाग सर्किट हाउस जाएंगे, जहां मुख्यमंत्री और अन्य वरिष्ठ नेताओं व अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक करेंगे।

06:01 PM12 जून 2025

  • कॉपी लिंक

गुजरात के मणिनगर के युवक की मौत

एयरपोर्ट में घुसने से पहले लॉरेंस की मां के साथ फोटो।

एयरपोर्ट में घुसने से पहले लॉरेंस की मां के साथ फोटो।

लॉरेंस के टिकट की फोटो।

लॉरेंस के टिकट की फोटो।

हादसे में लॉरेंस डेनियल क्रिश्चियन की भी मौत हुई है, वह अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने लंदन से गुजरात के मणिनगर आए थे। लॉरेंस आज लंदन लौट रहे थे। उनका सीट नंबर 37 था।

05:56 PM12 जून 2025

  • कॉपी लिंक

बोइंग के CEO बोले- जांच में पूरा सहयोग करेंगे

बोइंग के CEO केली ऑर्टबर्ग ने कहा, “हम यात्रियों और क्रू मेंबर्स के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। अहमदाबाद में हादसे से प्रभावित सभी लोगों के साथ हमारी सहानुभूति है।” उन्होंने बताया कि उन्होंने एअर इंडिया के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन से बात की है और बोइंग की तरफ से हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। बोइंग की एक टीम जांच में भारत की एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) की पूरी मदद के लिए तैयार है।

05:27 PM12 जून 2025

  • कॉपी लिंक

आगरा के दंपती की मौत,10 दिन के लिए इंग्लैंड घूमने जा रहे थे

अहमदाबाद में गुरुवार को हुए विमान हादसे में आगरा के कपल की मौत हो गई। नीरज लवानिया और उनकी पत्नी अपर्णा लवानिया आगरा में अकोला कस्बे के रहने वाले थे।

नीरज के बड़े भाई सतीश लवानिया ने बताया, नीरज वडोदरा स्थित एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करते थे। कई साल पहले वह वहीं पर शिफ्ट हो गए थे। वह अपनी पत्नी अपर्णा को लंदन घुमाने ले जा रहे थे। उनका 10 दिन का टूर था। पूरी खबर पढ़ें…

05:22 PM12 जून 2025

  • कॉपी लिंक

एक्टर विक्रांत मैसी के कजिन का निधन

अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश हादसे में एक्टर विक्रांत मेसी के कजिन की भी मौत हुई है। विक्रांत के कजिन क्लाइव कुंदर फ्लाइट के को-पायलट थे।

04:39 PM12 जून 2025

  • कॉपी लिंक

हरियाणा की महिला की मौत, बेटी से मिलने के लिए लंदन जा रही थीं

अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश हादसे में हरियाणा की एक महिला की मौत हो गई है। महिला अंजु शर्मा (55) कुरुक्षेत्र जिले के गांव रामशरण माजरा की रहने वाली थीं। इन दिनों वो अपने परिवार के साथ गुजरात के वडोदरा में रह रही थीं।

अंजु लंदन में रह रही अपनी बेटी निम्मी से मिलने के लिए लंदन जा रही थीं। टेक ऑफ से पहले उन्होंने हरियाणा में अपने बीमार पिता से वीडियो कॉल पर भी बात की थी। उन्होंने पिता को कहा था कि लंदन से लौटने के बाद वो उनसे मिलने जरूर आएंगी। पूरी खबर पढ़ें…

04:37 PM12 जून 2025

  • कॉपी लिंक

प्लेन हादसा एयरपोर्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ

04:24 PM12 जून 2025

  • कॉपी लिंक

टाटा ग्रुप मृतकों के परिजन को ₹1 करोड़ देगा

टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने घटना पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा-

QuoteImage

इस दुखद समय में हमारे पास शब्द नहीं हैं जो इस गम को पूरी तरह बयान कर सकें।

QuoteImage

टाटा ग्रुप की तरफ से सहायता की 3 घोषणाएं…

  • मृतकों के परिजन को ₹1 करोड़ की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
  • सभी घायलों का इलाज पूरी तरह टाटा ग्रुप की ओर से कराया जाएगा।
  • बी.जे. मेडिकल कॉलेज के छात्रावास (Hostel) के निर्माण में भी टाटा ग्रुप मदद करेगा।

04:16 PM12 जून 2025

  • कॉपी लिंक

शाह बोले- एविएशन मिनिस्टरी ने जांच शुरू कर दी है

शाह ने कहा- सभी DNA गुजरात में ही होंगे। इसके बाद शवों को उनके परिजनों को सौंपा जाएगा। सभी मेडिकल सुविधाएं की गई हैं। रिव्यू मीटिंग में सभी मंत्रियों ने व्यवस्थाओं को देखा है। एविएशन मिनिस्टरी ने जांच शुरू कर दी है।

राहत कार्य में जिन-जिन एजेंसियों ने काम किया उनका धन्यावाद। जिन लोगों ने अपने परिजनों को गंवाया है। उन लोगों के लिए संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।

04:15 PM12 जून 2025

  • कॉपी लिंक

शाह ने कहा- एक हजार से ज्यादा डीएनए टेस्ट होंगे

शाह बोले- मैं घटनास्थल पर भी गया। सभी यात्रियों के परिजनों का DNA लिया जा रहा है। विदेश में रहने वाले परिजन को जानकारी दी गई है। शवों के DNA लिए गए हैं। 1000 से ज्यादा DNA टेस्ट किए जाएंगे। गुजरात के पास इतनी बड़ी संख्या में टेस्ट की कैपेसिटी है।

04:14 PM12 जून 2025

  • कॉपी लिंक

शाह बोले- गर्मी और ज्यादा ईधन के कारण लोग बचाए नहीं जा सके

हादसे के बाद गुजरात सरकार ने डिजास्टर मैनेजमेंट की सभी इकाइयों को लगा दिया। भारत सरकार और गुजरात सरकार ने मिलकर बचाव कार्य किया।

सवा लाख लीटर ईधन विमान में था। गर्मी और तापमान बहुत ज्यादा था। इसलिए किसी को बचाने का मौका नहीं मिला।

04:12 PM12 जून 2025

  • कॉपी लिंक

शाह बोले- मृतकों की शिनाख्त डीएनए टेस्ट से होगी

शाह ने कहा- विमान में 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर सवार थे। इसमें से 1 यात्री बचने का अच्छा समाचार मिला है। मैं उससे मिलकर आया हूं। जिनका निधन हुआ है, उनकी पहचान डीएनए टेस्ट से कराई जाएगी।

04:11 PM12 जून 2025

  • कॉपी लिंक

शाह बोले- सरकार 10 मिनट में एक्टिव हुई

अमित शाह बोले- हादसे में जो पैसेंजर हताहत हुए हैं हम उनके साथ खड़े हैं। प्रधानमंत्री और गुजरात सरकार परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करती है। 10 मिनट में सरकार के पास सूचना पहुंची थी। हम तुरंत एक्टिव हुए। पीएम का तुरंत फोन आया। भारत और गुजरात सरकार मिलकर राहत कार्य में जुटे।

04:05 PM12 जून 2025

  • कॉपी लिंक

हादसे के बाद की स्थिति और रेस्क्यू तीन तस्वीरों में देखिए

03:29 PM12 जून 2025

  • कॉपी लिंक

विमान गिरने के बाद हॉस्टल की इमारत के हालात, हर जगह तबाही

03:23 PM12 जून 2025

  • कॉपी लिंक

अहमदाबाद प्लेन क्रैश की जगह मैप के जरिए देखिए

गूगल अर्थ ने ट्वीट में दिखाया कि विमान कहां से उड़ा और अहमदाबाद में मेघानीनगर में कहां क्रैश हुआ।

03:18 PM12 जून 2025

  • कॉपी लिंक

स्वामी नारायण गुरुकुल में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई

03:10 PM12 जून 2025

  • कॉपी लिंक

अहमदाबाद प्लेन क्रैश-राजस्थान के 11 लोगों की मौत

अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश हादसे में राजस्थान के 11 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में प्रदेश के 6 परिवार के लोग शामिल है, इनमें 5 बांसवाड़ा, 4 उदयपुर, एक-एक बालोतरा और बीकानेर के रहने वाले हैं। पूरी खबर पढ़ें…

03:01 PM12 जून 2025

  • कॉपी लिंक

विमान हादसे के बाद डॉक्टर्स हॉस्टल के VIDEO

अहमदाबाद में विमान के बाद उस डॉक्टर्स हॉस्टल का वीडियो सामने आया है, जिससे प्लेन टकराया। यहां पर डाइनिंग एरिया में थालियां दिख रही हैं। इनमें खाना दिखाई दे रहा है। हॉस्टल को भी काफी नुकसान पहुंचा है।

02:16 PM12 जून 2025

  • कॉपी लिंक

गृहमंत्री अमित शाह अहमदाबाद में घटनास्थल पर पहुंचे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अहमदाबाद में घटनास्थल पहुंचे हैं। उनके साथ गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल, सिविल एविएशन मिनिस्टर राम मोहन नायडू भी मौजूद थे। शाह अधिकारियों से बातचीत कर रहे हैं।

02:05 PM12 जून 2025

  • कॉपी लिंक

बांसवाड़ा के डॉक्टर पति-पत्नी और तीन बच्चों की जान गई

राजस्थान के बांसवाड़ा की डॉ. कोनी व्यास, उनके पति डॉक्टर प्रदीप जोशी, बच्चे प्रद्युत जोशी, मिराया जोशी और नकुल जोशी की भी विमान क्रैश में मौत हो गई। उदयपुर के पेसिफिक हॉस्पिटल उमरड़ा के प्रबंधन ने बताया कि डॉ. कोनी व्यास ने एक महीने पहले यहां से जॉब छोड़ दी थी। वे उनके पति के साथ ही रहने के लिए लंदन जा रही थी, इसलिए उन्होंने​ इस्तीफा दिया।

02:00 PM12 जून 2025

  • कॉपी लिंक

अहमदाबाद के सर्वाइवर रमेश विश्वास कुमार का टिकट

01:55 PM12 जून 2025

  • कॉपी लिंक

उस सीट का नंबर जिस पर रमेश विश्वास कुमार बैठे थे

01:54 PM12 जून 2025

  • कॉपी लिंक

हादसे में बचे रमेश बोले- होश आया तो सिर्फ लाशे दिखीं

हादसे में बचे रमेश विश्वास कुमार ने कहा कि टेकऑफ के 30 सेकंड बाद ही प्लेन जबरदस्त आवाज के साथ क्रैश हो गया। मुझे होश आया तो मेरे अगल-बगल लाशें ही लाशें थी। प्लेन के टुकड़े चारों तरफ बिखरे हुए थे। मुझे किसी ने उठाया और एंबुलेंस में डाल दिया। मेरा भाई भी मेरे साथ प्लेन में सफर कर रहा था। प्लीज उसे ढूंढने में मेरी मदद कीजिए।

01:35 PM12 जून 2025

  • कॉपी लिंक

प्लेन का टेल विंग हॉस्टल कंपाउंड में मौजूद

अहमदाबाद में एअर इंडिया का प्लेन डॉक्टर्स हॉस्टल से टकराया था। यहां विमान का अगला हिस्सा पूरी तरह जल गया है। वीडियो में हॉस्टल परिसर में प्लेन की टेल टूटी हुई दिख रही है।

01:30 PM12 जून 2025

  • कॉपी लिंक

एअर इंडिया हादसे पर टाटा ग्रुप ने X कवर पेज ब्लैक किया

अहमदाबाद हादसे पर एअर इंडिया का मालिकाना हक रखने वाले टाटा ग्रुप ने अपने X हैंडल का कवर पेज ब्लैक कर दिया है। इससे पहले एअर इंडिया ने ऐसा ही किया था।

01:24 PM12 जून 2025

  • कॉपी लिंक

विजय रूपाणी का आखिरी वीडियो

विमान में सवार होने से पहले पूर्व सीएम विजय रूपाणी का वीडियो सामने आया है। वीडियो में रूपाणी कंधे पर बैग लटकाए और फोन पर बात करते नजर आ रहे हैं।

01:17 PM12 जून 2025

  • कॉपी लिंक

क्रू मेंबर नगानथोई के परिवार का VIDEO

प्लेन की क्रू मेंबर नगानथोई शर्मा के परिवार का वीडियो सामने आया है। जिसमें परिवार उनकी तस्वीरें दिखा रहा है और रो रहा है।

01:07 PM12 जून 2025

  • कॉपी लिंक

कोई देवर की शादी में आया था, कोई बेटे से मिलने जा रहा था

बख्शी परिवार की ये दोनों बेटियां अपनी नानी का बर्थडे सेलिब्रेट करने अहमदाबाद आई थीं। गुरुवार को लंदन लौट रही थीं और प्लेन हादसे का शिकार हो गईं।

बख्शी परिवार की ये दोनों बेटियां अपनी नानी का बर्थडे सेलिब्रेट करने अहमदाबाद आई थीं। गुरुवार को लंदन लौट रही थीं और प्लेन हादसे का शिकार हो गईं।

सकीनाबेन डेढ़ साल की बेटी के साथ देवर की शादी में शामिल होने 16 मई को वडोदरा आई थीं। एयर इंडिया की फ्लाइट से लंदन लौट रही थीं।

सकीनाबेन डेढ़ साल की बेटी के साथ देवर की शादी में शामिल होने 16 मई को वडोदरा आई थीं। एयर इंडिया की फ्लाइट से लंदन लौट रही थीं।

पिता के साथ बेटी की आखिरी फोटो। पिता लंदन में पढ़ाई कर रही बेटी को प्लेन में बिठाकर लौटे ही थे कि कुछ देर बाद प्लेन क्रैश हो गया।

पिता के साथ बेटी की आखिरी फोटो। पिता लंदन में पढ़ाई कर रही बेटी को प्लेन में बिठाकर लौटे ही थे कि कुछ देर बाद प्लेन क्रैश हो गया।

गांधीनगर में रहने वाले कुबेरभाई खेमचंदभाई पटेल पत्नी बबीबेन केसाथ लंदन जा रहे थे। दोनों लंदन में रहने वाले बेटे का घर जा रहे थे।

गांधीनगर में रहने वाले कुबेरभाई खेमचंदभाई पटेल पत्नी बबीबेन केसाथ लंदन जा रहे थे। दोनों लंदन में रहने वाले बेटे का घर जा रहे थे।

01:04 PM12 जून 2025

  • कॉपी लिंक

गुजरात के सिविल अस्पताल में 50 लोग लाए गए

गुजरात स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा- अहमदाबाद सिविल अस्पताल के छात्र छात्रावास, स्टाफ क्वार्टर और अन्य आवासीय क्षेत्र उस क्षेत्र में स्थित हैं जहां विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। लगभग 50 घायलों को अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में लाया गया है।

01:02 PM12 जून 2025

  • कॉपी लिंक

अहमदाबाद पुलिस ने 25 घायलों की सूची जारी की

12:50 PM12 जून 2025

  • कॉपी लिंक

प्लेन में महाराष्ट्र के 7 लोग सवार थे

अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त विमान में महाराष्ट्र के 7 लोग महाराष्ट्र थे। इनमें 4 केबिन क्रू और 3 पैसेंजर्स थे। इनके नाम अपर्णा महादिक, महादेव पवार, आशा पवार, मयूर पाटिल, मैथिली पाटिल, दीपक पाठक और शनी सोंघरे हैं। अपर्णा महादिक सांसद सुनील तटकरे के भतीजे अमोल की पत्नी हैं।

12:48 PM12 जून 2025

  • कॉपी लिंक

अहमदाबाद विमान हादसे में राजस्थान के 5 लोगों की मौत

एअर इंडिया प्लेन क्रैश में राजस्थान के 5 लोगों की भी मौत हुई है। इनमें उदयपुर के मार्बल व्यवसायी संजीव मोदी का बेटा शुभ और बेटी शगुन प्लेन में शामिल थे। वे लंदन घूमने जा रहे थे।

इनके अलावा उदयपुर के वरदीचंद मेनारिया और प्रकाश मेनारिया भी इसी फ्लाइट में सवार थे। दोनों लंदन में कुक थे।

प्लेन हादसे में बालोतरा के रहने वाले मदन सिंह राजपुरोहित की बेटी खुशबू की भी मौत हो गई है। खुशबू के पति लंदन में डॉक्टर हैं और वह उनके पास वापस जा रही थी। पूरी खबर पढ़ें…

12:37 PM12 जून 2025

  • कॉपी लिंक

अहमदाबाद सिविल हॉस्पिटल के बाहर फोर्स तैनात

12:28 PM12 जून 2025

  • कॉपी लिंक

विमान में सवार यात्री ने गड़बड़ी का वीडियो बनाया था

एअर इंडिया के बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन में सवार एक यात्री आकाश वत्स ने कहा- मैंने इसी विमान में कुछ गड़बड़ियां देखी थीं। सीट का टच स्क्रीन नहीं चल रहा था, बटन खराब थे। मैं यह वीडियो एअर इंडिया को भेजना चाहता था। मैं और ज्यादा जानकारी देना चाहता था। कृपया मुझसे संपर्क करें।

12:23 PM12 जून 2025

  • कॉपी लिंक

गृहमंत्री शाह दिल्ली से अहमदाबाद के लिए रवाना

#WATCH | Union Home Minister Amit Shah departs for Ahmedabad from Delhi

11:54 AM12 जून 2025

  • कॉपी लिंक

प्लेन का पिछला हिस्सा इमारत में फंसा, नजदीकी तस्वीर

11:44 AM12 जून 2025

  • कॉपी लिंक

विमान हादसे की जगह पर रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी दे रहे हैं भास्कर संवाददाता हर्ष पटेल

11:41 AM12 जून 2025

  • कॉपी लिंक

प्लेन डॉक्टर्स हॉस्टल से टकराया, उसका एक हिस्सा वहीं अटका रह गया

11:31 AM12 जून 2025

  • कॉपी लिंक

प्लेन क्रैश के बाद डॉक्टर्स हॉस्टल की पूरी इमारत जल गई

11:23 AM12 जून 2025

  • कॉपी लिंक

आर्मी बटालियन रेस्क्यू में शामिल होने पहुंची

11:22 AM12 जून 2025

  • कॉपी लिंक

अहमदाबाद के हॉस्पिटल में लगातार बॉडीज पहुंच रही हैं

11:11 AM12 जून 2025

  • कॉपी लिंक

भाजपा के राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने रूपाणी के निधन की जानकारी दी

11:05 AM12 जून 2025

  • कॉपी लिंक

प्लेन क्रैश की वजह से डॉक्टर्स की हॉस्टल बिल्डिंग में खड़ी कारें भी जल गईं

10:59 AM12 जून 2025

  • कॉपी लिंक

एअर इंडिया ने X पर ब्लैक प्रोफाइल पिक्चर लगाई

हादसे के बाद एअर इंडिया ने X पर अपनी प्रोफाइल पिक्टर ब्लैक कर दी है।

10:45 AM12 जून 2025

  • कॉपी लिंक

प्रधानमंत्री बोले- सरकार पीड़ितों के साथ

10:41 AM12 जून 2025

  • कॉपी लिंक

एअर इंडिया की उड़ान संख्या AI-171 के क्रू मेंबर्स की लिस्ट

10:29 AM12 जून 2025

  • कॉपी लिंक

पायलट ने आखिरी समय पर Mayday कॉल किया था

विमान के पायलट सुमित सुब्बरवाल ने आखिरी मौके पर मे-डे (May day) कॉल दिया था। यह एक अंतरराष्ट्रीय आपातकालीन कॉल है, जिसे पायलट उस स्थिति में भेजता है जब विमान गंभीर संकट में हो और उसे इमरजेंसी हेल्प की जरूरत हो।

Mayday शब्द की उत्पत्ति फ्रेंच शब्द “m’aidez” से हुई है, जिसका अर्थ होता है “मदद कीजिए (Help me)”। इसे तीन बार दोहराया जाता है — “Mayday Mayday Mayday”

10:26 AM12 जून 2025

  • कॉपी लिंक

विमान जिस बिल्डिंग पर गिरा, उसमें 50-60 डॉक्टर थे

एयर इंडिया का विमान जिस बिल्डिंग से टकराया, वह इंटर्न डॉक्टर्स का हॉस्टल था। जानकारी के मुताबिक यहां 50 से 60 इंटर्न डॉक्टर्स थे। सभी के मारे जाने की आशंका है। इससे सटे ब्लॉक में रेजिडेंट डॉक्टर्स रहते थे।

10:20 AM12 जून 2025

  • कॉपी लिंक

हादसे के तुरंत बाद इमारत धूल और धुएं के गुबार में दब गई

10:16 AM12 जून 2025

  • कॉपी लिंक

एंबुलेंस से जिन शवों को लाया गया, उनमें कई बुरी तरह झुलस चुके थे

10:07 AM12 जून 2025

  • कॉपी लिंक

प्लेन में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश नागरिक शामिल

पैसेंजर प्लेन में 242 यात्री और क्रू सवार थे। इनमें से 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक, 1 कनाडाई नागरिक और 7 पुर्तगाली नागरिक हैं।

10:05 AM12 जून 2025

  • कॉपी लिंक

एअर इंडिया ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया

विमान हादसे के बाद एअर इंडिया ने एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। यह नंबर 1800-5691-444 है।

10:04 AM12 जून 2025

  • कॉपी लिंक

एंबुलेंस से मृतकों के शव निकालने में खासी मशक्कत करनी पड़ी

10:03 AM12 जून 2025

  • कॉपी लिंक

हादसे के बाद मलबे में आग लग गई, जिससे रेस्क्यू में दिक्कतें आईं

10:02 AM12 जून 2025

  • कॉपी लिंक

हादसे के बाद अहमदाबाद के आसपास के शहरों से भी बड़ी संख्या में एंबुलेंस बुलाई गईं

10:01 AM12 जून 2025

  • कॉपी लिंक

हादसे के बाद पोस्टमॉर्टम हाउस में अफरातफरी

09:57 AM12 जून 2025

  • कॉपी लिंक

हादसे के बाद पूरे इलाके में राख और जला हुआ मलबा

09:55 AM12 जून 2025

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी और शाह दिल्ली से अहमदाबाद रवाना

पीएम मोदी और अमित शाह दिल्ली से अहमदाबाद रवाना हो गए हैं। उड्ड्यन मंत्री राम मोहन नायडू भी उनके साथ हैं।

09:54 AM12 जून 2025

  • कॉपी लिंक

अहमदाबाद सिविल अस्पताल से हालात की जानकारी दे रहे भास्कर रिपोर्टर आशीष पांचाल

09:40 AM12 जून 2025

  • कॉपी लिंक

करीबी ने बताया- रूपाणी बेटी से मिलने लंदन जा रहे थे

विजय रूपाणी के करीबी नितिन भारद्वाज से दिव्य भास्कर में बात की। भारद्वाज लंदन में रहते हैं। उन्होंने बताया कि एअर इंडिया की इसी फ्लाइट से गुजरात में पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार थे। रूपाणी अपनी बेटी से मिलने आ रहे थे। रूपाणी की 12 नंबर सीट थी।

09:34 AM12 जून 2025

  • कॉपी लिंक

पायलट को 8200 घंटे का उड़ान का अनुभव

विमान के कैप्टन सुमीत सब्बरवाल थे। उनके साथ फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर थे। कैप्टन सुमीत सब्बरवाल एक LTC थे। उनके पास 8200 घंटे का उड़ान का अनुभव था। को-पायलट के पास 1100 घंटे का उड़ान का अनुभव था। LTC का मतलब है लाइन ट्रेनिंग कैप्टन। ये अनुभवी पायलट होते हैं जो दूसरे पायलटों को ट्रेनिंग देते हैं।

09:33 AM12 जून 2025

  • कॉपी लिंक

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर ऑपरेशन फिलहाल बंद

सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट (SVPIA) के स्पोक्सपर्सन ने कहा कि प्लेन हादसे को देखते हुए एयरपोर्ट पर ऑपरेशन फिलहाल बंद कर दिया गया है।

09:32 AM12 जून 2025

  • कॉपी लिंक

घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया

अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना स्थल पर बचाव और राहत कार्य जारी है। घायल यात्रियों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया जा रहा है।

09:28 AM12 जून 2025

  • कॉपी लिंक

प्लेन जिस बिल्डिंग से टकराया, वहां डॉक्टर्स रहते थे

प्लेन जिस बिल्डिंग से टकराया, वहां अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स रहते हैं। जानकारी के मुताबिक 15 डॉक्टर घायल हो गए हैं।

09:27 AM12 जून 2025

  • कॉपी लिंक

बोइंग 787 ड्रीमलाइनर के स्पेसिफिकेशंस ग्राफिक से समझें

09:24 AM12 जून 2025

  • कॉपी लिंक

प्लेन के पैसेंजर्स की लिस्ट में गुजरात के पूर्व CM रूपाणी का नाम

09:23 AM12 जून 2025

  • कॉपी लिंक

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का एयर टिकट

09:20 AM12 जून 2025

  • कॉपी लिंक

प्लेन क्रैश होते ही आग और धुएं का गुबार उठा

09:20 AM12 जून 2025

  • कॉपी लिंक

प्लेन हादसे का वीडियो, टेक ऑफ के दौरान क्रैश

09:18 AM12 जून 2025

  • कॉपी लिंक

सूरत और वडोदरा से राहत टीमें रवाना

हादसे के बाद अहमदाबाद के साथ वडोदरा से फायर ब्रिगेड की 25 गाड़ियां अहमदाबाद भेजी गई हैं। वहीं सूरत से भी रिलीफ एंड रेस्क्यू टीमें अहमदाबाद भेजी गई हैं।

09:16 AM12 जून 2025

  • कॉपी लिंक

विमान के मलबे से 50 शव निकाले गए

जानकारी के मुताबिक विमान के मलबे से अब तक 50 शव बरामद किये जा चुके हैं। राहत और बचावकर्मी आग बुझाने के साथ-साथ मलबे में घायलों और शवों की तलाश कर रहे हैं।

09:13 AM12 जून 2025

  • कॉपी लिंक

2 पायलट, 10 केबिन क्रू समेत 242 लोग सवार थे- DGCA

09:12 AM12 जून 2025

  • कॉपी लिंक

हादसे के बाद मलबे के बीच मौजूद CISF और फायर ब्रिगेड की टीमें

09:10 AM12 जून 2025

  • कॉपी लिंक

हादसे के बाद बिल्डिंग में धंसा प्लेन

09:03 AM12 जून 2025

  • कॉपी लिंक

गुजरात के मुख्यमंत्री एयरपोर्ट के लिए रवाना

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन पटेल सूरत से अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए हैं। राहत और बचाव कर्मियों की कई टीमें भी एयरपोर्ट भेजी गई हैं।

09:02 AM12 जून 2025

  • कॉपी लिंक

तकनीकी खराबी की वजह से हादसा

शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक विमान के इंजन में तकनीकी खराबी के कारण यह हादसा हुआ। हालांकि इस बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है।

08:54 AM12 जून 2025

  • कॉपी लिंक

गृहमंत्री शाह ने गुजरात के सीएम से बात की

हादसे के बाद गृहमंत्री शाह ने गुजरात सीएम भूपेंद्र पटेल से बात की और हादसे की जानकारी ली।

08:46 AM12 जून 2025

  • कॉपी लिंक

टेकऑफ के दौरान एयरपोर्ट की दीवार से टकराया

जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया का ड्रीमलाइनर प्लेन अहमदाबाद से लंदन जा रहा था। टेक ऑफ के दौरान यह एयरपोर्ट की दीवार से टकरा गया और उसमें आग लग गई।

08:42 AM12 जून 2025

  • कॉपी लिंक

अहमदाबाद से लंदन जा रहा था विमान

शुरुआती खबर के मुताबिक, हादसा गुजरात के मेघानी इलाके में हुआ। अहमदाबाद से लंदन जा रहा था विमान

08:37 AM12 जून 2025

  • कॉपी लिंक

हादसा फोटो में देखिए

खबरें और भी हैं…



Source link