Sunday, September 27, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेश4 महीने पहले हुई शादी, अब जहर खाकर जान दी: इंदौर...

4 महीने पहले हुई शादी, अब जहर खाकर जान दी: इंदौर के युवक का सुसाइड नोट मिला; लिखा- पत्नी का अफेयर, ससुराल वाले मांग रहे थे 5 लाख – Indore News




इंदौर के सांवेर रोड इलाके में शादी के चार महीने बाद 24 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने मौत से पहले एक सुसाइड नोट छोड़ा है। इसमें उसने पत्नी कविता के अपने साढ़ू भाई से बातचीत और अफेयर होने का आरोप लगाया है। साथ ही ससुराल पक्ष पर 5 लाख रुपए मांगने और रुपए नहीं देने पर पत्नी को बेचने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जहर खाने के बाद छोटे भाई को दी जानकारी खुड़ैल पुलिस के मुताबिक, भवानीपुर कॉलोनी निवासी मनोज (24) पिता रामू ने शनिवार रात जहर खा लिया था। जहर खाने के बाद उसने अपने छोटे भाई को इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे पहले अरविंदो अस्पताल और वहां से इंडेक्स अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई। सुसाइड नोट में मनोज ने पत्नी कविता और उसके साढ़ू भाई के बीच बातचीत होने की बात लिखी है। साथ ही उसने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग उससे लगातार 5 लाख रुपए की मांग कर रहे थे और रुपए नहीं देने पर पत्नी को बेचने की धमकी दे रहे थे। शादी के कुछ दिन बाद ही मायके चली गई थी पत्नी परिजनों के मुताबिक, कविता काकरिया की रहने वाली है। मनोज और कविता की शादी चार महीने पहले हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही कविता अपने मायके चली गई थी। परिवार का आरोप है कि कविता अपने रिश्तेदार से मोबाइल पर बातचीत करती थी। निजी कंपनी में काम करता था मनोज परिवार के मुताबिक, मनोज निजी कंपनी में काम करता था, जबकि उसके पिता मजदूरी करते हैं। सुसाइड नोट में मनोज ने मानसिक दबाव और परेशानी का जिक्र किया है। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। पुलिस सुसाइड के बाद मामले की जांच मे जुट गई है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments