जोधपुर शहर के सूरसागर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े जानलेवा हमला करने और गाड़ी चढ़ाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आरोपियों को पकड़ लिया है। घटना 31 मई की मणाई क्षेत्र में हुई। मामले में जब्बरसिंह पुत्र सरदारसिंह निवासी मणाई ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें बताया कि वो 31 मई को अपनी दुकान पर बैठे थे, तभी परबतसिंह, भगवंतसिंह उर्फ भगवानसिंह उर्फ भगसा, लोकपालसिंह उर्फ बंटी और अन्य लोग ब्रेजा कार और कैंपर गाड़ियों में सवार होकर आए। जान से मारने के लिए गाड़ी चढ़ाने की कोशिश आरोप है कि इन लोगों ने प्लानिंग के साथ हॉकी, पाइप और सरिए से लैस होकर प्रार्थी की दुकान के सामने आतंक मचाया और जान से मारने की नीयत से कैंपर गाड़ी पीड़ित के ऊपर चढ़ाने की कोशिश की, जिससे उनके हाथों और पैरों पर गंभीर चोटें आईं। मौके पर अर्टिगा और कैंपर गाड़ी क्षतिग्रस्त हालत में पाई गईं। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भगवंतसिंह उर्फ भगवानसिंह उर्फ भगसा पुत्र भोमसिंह, उम्र करीब 28 वर्ष, निवासी इन्द्रोका, सूरसागर और लोकपालसिंह उर्फ बंटी (26) पुत्र नरेन्द्रसिंह निवासी तेना, हाल इन्द्रोका, सूरसागर को गिरफ्तार किया है।
Source link

