Wednesday, September 2, 2026
Homeटेक्नोलॉजी49500 रुपये सस्ता हुआ Samsung का 200MP कैमरा वाला सबसे पतला फोन

49500 रुपये सस्ता हुआ Samsung का 200MP कैमरा वाला सबसे पतला फोन


Samsung के पिछले साल लॉन्च हुए 200MP कैमरा वाले सबसे स्लिम फोन की कीमत में भारी कटौती कर दी गई है। दक्षिण कोरियाई कंपनी का यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन अब लॉन्च प्राइस से 49,500 रुपये सस्ते में मिल रहा है। फोन की कीमत में यह कटौती कंपनी के आधिकारिक ई-स्टोर पर की गई है। वहीं, अमेजन पर भी यह फोन अब 60,000 रुपये की प्राइस रेंज में लिस्ट किया गया है।

कीमत में भारी कटौती

सैमसंग ने इस स्मार्टफोन को 1,09,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था। यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 512GB में आता है। अमेजन पर यह फोन 60,497 रुपये की शुरुआती कीमत में लिस्ट किया गया है। फोन की कीमत में 49,502 रुपये की कटौती की गई है।

अमेजन ही नहीं, फ्लिपकार्ट पर भी फोन की कीमत में भारी कटौती की गई है। यहां यह फोन 69,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लिस्ट किया गया है। फोन की कीमत 69,999 रुपये से शुरू हो रही है। साथ ही, बैंक डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है।

Samsung Galaxy S25 Edge के फीचर्स

सैमसंग का यह स्मार्टफोन 6.6 इंच के QHD+ डायनैमिक AMOLED 2X डिस्प्ले के साथ आता है। फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। सैमसंग का यह फोन फ्लैगशिप Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट पर काम करता है। इसमें 12GB रैम के साथ 512GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। यह कंपनी का अब तक लॉन्च हुआ सबसे स्लिम स्मार्टफोन है, जिसकी मोटाई महज 5.6mm है।

Samsung Galaxy S25 Edge में 200MP का मेन और 12MP का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 12MP का कैमरा मिलेगा। यह फोन 3,900mAh की बैटरी और 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ-साथ वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। यह Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

Samsung ने हाल ही में Galaxy S26 FE ग्लोबली लॉन्च किया है। सैमसंग का यह फोन पिछले साल आए Galaxy S25 FE का अपग्रेड है। हालांकि, कंपनी ने इस फोन की इंडिया प्राइस अभी अनाउंस नहीं की है। यह फोन साल की शुरुआत में आए Galaxy S26 सीरीज का सबसे अफोर्डेबल डिवाइस है।

यह भी पढ़ें – Vivo का 10000mAh बैटरी वाला फोन प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध, 3 सितंबर को होगा लॉन्च





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments