Thursday, September 3, 2026
Homeबिज़नेसयहां 2 रुपये प्रति किलो आलू, ₹20 किलो प्याज, जानें सब्जियों और...

यहां 2 रुपये प्रति किलो आलू, ₹20 किलो प्याज, जानें सब्जियों और फलों का रेट


सब्जियों और फलों के बढ़ते दामों ने रसोई के बजट पर बोझ बढ़ा दिया है. दिल्ली के कई बाजारों में जहां सब्जियां 60 से 100 रुपये किलो तक बिक रही हैं, वहीं आजादपुर मंडी के थोक भाव देखकर आपको जरूर राहत मिलेगी. जिस आलू के लिए स्थानीय बाजार में करीब 20 रुपये किलो तक देने पड़ रहे हैं, वही आजादपुर मंडी में न्यूनतम 2 रुपये किलो के भाव पर मिल रहा है. इसी तरह प्याज भी मंडी में 20 रुपये किलो से शुरू हो रहा है, जबकि कई स्थानीय बाजारों में इसका भाव 60 से 70 रुपये किलो तक पहुंच गया है. यानी मंडी और फुटकर बाजार के दाम में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है.

आजादपुर मंडी में सिर्फ आलू और प्याज ही सस्ते नहीं हैं. टमाटर, तुरई, बैंगन और खीरे जैसी कई सब्जियां भी कम कीमत पर उपलब्ध हैं. हालांकि, यहां सब्जियों के दाम उनकी क्वालिटी और साइज के हिसाब से ऊपर-नीचे होते रहते हैं. इसलिए किसी सब्जी का न्यूनतम भाव और अधिकतम भाव अलग हो सकता है.

आलू से लेकर फूलगोभी तक के थोक भाव

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 2 सितंबर की मंडी लिस्ट के अनुसार आलू का भाव करीब 2 से 18.40 रुपये किलो रहा है. टमाटर 10 से 34 रुपये किलो के बीच बिक रहा है. बींस के दाम 30 से 60 रुपये, बैंगन 10 से 30 रुपये और फूलगोभी 15 से 40 रुपये किलो रही. वहीं, खीरा 10 से 30 रुपये, तुरई 10 से 30 रुपये और कद्दू 8 से 15 रुपये किलो के भाव पर मिला. अदरक 45 से 100 रुपये, भिंडी 30 से 50 रुपये, शिमला मिर्च 20 से 45 रुपये और मटर 50 से 100 रुपये किलो तक रही. मूली के भाव 4 से 16 रुपये किलो के बीच रहे.

प्याज का दाम भी कम

प्याज की बढ़ती कीमतों को कम करने को लेकर तमाम सरकारी प्रयास किए जा रहे हैं खुदरा बाजार में प्याज की कीमत 60, 70, 80 रुपए प्रति किलो है जबकि आजदपुर मंडी में 20 से 45 रुपये तक कीमत है.

फलों में भी कई चीजें सस्ती

मंडी में फलों के दाम भी अलग-अलग क्वालिटी के हिसाब से काफी बदल रहे हैं. सेब 25 से 180 रुपये किलो तक बिक रहा है. अमरूद 10 से 90 रुपये, केला 12 से 25 रुपये और मौसमी 12 से 40 रुपये किलो के भाव पर उपलब्ध है. पपीता 10 से 30 रुपये, अनानास 19 से 70 रुपये और तरबूज 12 से 17 रुपये किलो तक बिक रहा है.

स्थानीय बाजार में कीमत कई गुना ज्यादा

दिल्ली के कुछ स्थानीय और साप्ताहिक बाजारों में मंडी के मुकाबले सब्जियों के दाम काफी ज्यादा हैं. यहां प्याज करीब 70 रुपये किलो, तुरई 40 रुपये और करेला, भिंडी, मूली, बैंगन, पत्तागोभी और परवल करीब 60 रुपये किलो तक बिक रहे हैं. खीरे का भाव 50 रुपये, शिमला मिर्च 80 रुपये और लौकी करीब 40 रुपये किलो है. वहीं फूलगोभी, ककड़ी, टिंडा, जिमीकंद और गाजर जैसी कुछ सब्जियां 100 रुपये किलो तक पहुंच गई हैं. मशरूम करीब 250 रुपये और कटहल 120 रुपये किलो में मिल रहा है.

मुंबई में कितना है सब्जियों का रेट?

इसके अलावा मुंबई के बाजार में कई सब्जियों के भाव दिल्ली के स्थानीय बाजार से कम नजर आ रहे हैं. वहां भिंडी करीब 40 रुपये, परवल 60 रुपये, ककड़ी 40 रुपये और फूलगोभी 40 से 50 रुपये किलो है. पत्तागोभी 30 रुपये, तुरई और करेला 40 रुपये तथा बींस 60 रुपये किलो है. मुंबई में मटर करीब 80 रुपये, धनिया 30 रुपये, बैंगन 40 रुपये और अदरक करीब 200 रुपये किलो बिक रहा है.

दुकानदारों पर भी बड़ा असर

महंगाई का असर सिर्फ ग्राहकों की जेब पर ही नहीं पड़ रहा, बल्कि छोटे दुकानदार भी इससे परेशान हैं. दुकानदारों के मुताबिक, थोक बाजार में सामान महंगा होने से अब पहले से ज्यादा पैसा लगाना पड़ रहा है. जहां पहले 50 हजार रुपये में सामान खरीदकर जितना मुनाफा हो जाता था, अब उसी कमाई के लिए करीब 60 हजार रुपये लगाने पड़ रहे हैं. वहीं, फलों और सब्जियों के दाम बढ़ने से ग्राहक भी कम मात्रा में खरीदारी कर रहे हैं. इसका सीधा असर दुकानदारों की बिक्री और कमाई पर पड़ रहा है.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments