Thursday, September 3, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशकटनी में हनुमान मंदिर से चुराया चांदी का मुकुट बरामद: चोर...

कटनी में हनुमान मंदिर से चुराया चांदी का मुकुट बरामद: चोर और सुनार गिरफ्तार, एक आरोपी अभी भी फरार – Katni News




कटनी के पुरानी कचहरी स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में हुई चोरी का कोतवाली पुलिस ने कुछ ही दिनों में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चोरी हुआ चांदी का मुकुट बरामद कर लिया है। इस मामले में चोरी करने वाले मुख्य आरोपी और चोरी का माल खरीदने वाले एक सर्राफा व्यापारी को गिरफ्तार किया गया है। चोरी में शामिल एक अन्य अपराधी अभी फरार है। उप पुलिस अधीक्षक (अजाक) शिवा पाठक ने गुरुवार को मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 28 अगस्त 2026 की दोपहर करीब 2 बजे राजीव गांधी वार्ड निवासी संस्कार मिश्रा मंदिर पहुंचे थे। उन्होंने देखा कि मंदिर का सामान बिखरा पड़ा था और भगवान हनुमान जी का चांदी का मुकुट गायब था। चोरों ने मंदिर के बगल की खिड़की की जाली तोड़कर चोरी की थी। संस्कार के पिता अनंत राम मिश्रा मंदिर के पुजारी हैं। शिकायतकर्ता की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने कानून की धारा 305(ए) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे नहीं होने के कारण शुरुआती जांच पुलिस के लिए मुश्किल थी। कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक राखी पांडेय के नेतृत्व में एक पुलिस टीम बनाई गई। टीम ने इलाके के आसपास लगे दूसरे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी और सूचना देने वालों से जानकारी जुटाई। फुटेज में दो संदिग्ध युवक मंदिर के आसपास रेकी करते दिखे। पुलिस को सराफा बाजार में फुटेज से मिलती-जुलती पहचान का एक युवक दिखा, जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। 10 हजार में बेचें पकड़े गए युवक ने अपना नाम पवन नामदेव (19 वर्ष), निवासी कैमोर (कटनी) बताया। कड़ी पूछताछ में पवन ने मान लिया कि उसने अपने साथी लेखराज उर्फ मयूर उर्फ भूरा बेन के साथ मिलकर मंदिर में चोरी की थी। पवन ने पुलिस को बताया कि चोरी के बाद मुकुट को मयूर ने सराफा बाजार के व्यापारी धर्मेंद्र सोनी को 15,000 रुपS में बेच दिया था, जिसमें से पवन को उसके हिस्से के 5,000 रुपये मिले थे। माल खरीदने वाला सर्राफा व्यापारी भी चढ़ा हत्थे
आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने तत्काल सराफा बाजार में दबिश देकर धर्मेंद्र सोनी (29 वर्ष), निवासी शिवनगर को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी गया पूरा चांदी का मुकुट (अनुमानित कीमत 25,000 रुपये) बरामद कर लिया गया। इसके अलावा, आरोपी पवन के पास से मुकुट बिक्री के बचे हुए 1,500 रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं।
मामले का दूसरा मुख्य आरोपी लेखराज उर्फ मयूर बेन निवासी बरही फिलहाल फरार है। पुलिस के मुताबिक, मयूर बरही थाने का निगरानी बदमाश आदतन अपराधी है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments