Monday, September 7, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशगाजियाबाद में 2 युवकों का पैर में दौड़ाकर गोली मारी: युवती...

गाजियाबाद में 2 युवकों का पैर में दौड़ाकर गोली मारी: युवती को नशीला पदार्थ देकर किया था रेप, पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगे – Ghaziabad News




गाजियाबाद पुलिस ने रविवार आधी रात एनकाउंटर में 2 युवकों को अरेस्ट किया है। पुलिस ने दोनों को दौड़ाकर पैर में गोली मारी। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों युवक एक युवती से रेप के मामले में फरार चल रहे थे। पुलिस ने मौके से 2 तमंचे और और एक स्कूटी बरामद की है। दोनों युवकों ने पुलिस पर 2 राउंड फायर किए थे। जिसमें एक सिपाही बाल बाल गच गया। पुलिस पर फायरिंग की ACP लोनी रामकिशन ने बताया कि रविवार रात ट्रोनिका सिटी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की स्कूटी पर 2 संदिग्ध युवक जा रहे हैं। जहां पुलिस ने ट्रोनिका सिटी लोनी रोड पर दोनों को रोकने का प्रयास किया। जिसके बाद दोनों युवकों ने स्कूटी नहीं रोकी और भागते हुए पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसमें चेकिंग कर रहा सिपाही बाल बाल बच गया। पुलिस ने पीछा किया तो दोनों की स्कूटी गिर गई, जिसके बाद दोनों युवक भागने लगे। जहां पुलिस ने पैर में गोली मारकर दोनों को अरेस्ट किया है। एसीपी ने बताया कि घायलों ने अपने नाम गुलजार पुत्र मुस्ताक और अहसान पुत्र कल्लू उर्फ नदीम हैं। दोनों ट्रोनिका सिटी के सुधीर एंकलेव रामपार्क के रहने वाले हैं। जांच में स्कूटी चोरी की निकली पुलिस ने बताया कि मौके से जो स्कूटी बरामद की गई है वह चोरी की है। पूछताछ में पता चला है कि यह बाइक व स्कूटी की चोरी भी कर लेते थे। दोनों ने पूछताछ में बताया कि 2 सितंबर को 2 नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर अपने घर ले गए थे। जहां दोनों ने अलग अलग लड़कियों से रेप किया था। उसके बाद किशोरी ने अपने परिजनों को पहुंचकर आपबीती सुनाई। जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया था। पिछले 2 दिन से पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments