Monday, September 7, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशछतरपुर में अवैध हथियार बनाने के 2 ठिकानों पर छापा: पुलिस...

छतरपुर में अवैध हथियार बनाने के 2 ठिकानों पर छापा: पुलिस ने 2 आरोपियों के गिरफ्तार किया, MP-UP में करते थे सप्लाई – Chhatarpur (MP) News




छतरपुर जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चल रहे अभियान में लवकुशनगर पुलिस ने दो जगह कार्रवाई की। पुलिस ने मध्य प्रदेश के किशनपुरा और उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के खजुरिया पहरा गांव में हथियार बनाने के ठिकानों पर छापा मारा। यहां से देशी कट्टे, अधबने हथियार और उन्हें बनाने के उपकरण बरामद किए गए। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को किशनपुरा गांव में अवैध रूप से कट्टे बनाए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद लवकुशनगर थाना पुलिस ने एक कमरे में छापा मारा। यहां से 315 बोर और 12 बोर के देशी कट्टे, अधबने कट्टों के सांचे, नाल और हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण मिले। पुलिस ने किशनपुरा निवासी जीतेंद्र उर्फ राजू राजपूत को पकड़ा। पूछताछ में पुलिस को महोबा जिले के कबरई थाना क्षेत्र के खजुरिया पहरा गांव में भी हथियार बनाए जाने की जानकारी मिली। महोबा में दूसरे ठिकाने पर भी कार्रवाई इस जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने खजुरिया पहरा गांव में छापा मारा। यहां से कामता प्रजापति को पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक, उसके ठिकाने से भी हथियार बनाने का सामान और उपकरण बरामद हुए। दोनों जगहों से लोहे की धुकनी, निहाई, ग्राइंडर और ड्रिल मशीन, हथौड़ी, आरी, रेती, प्लास, पेचकस, छेनी, स्प्रिंग और हैमर समेत कई उपकरण जब्त किए गए हैं। MP-UP में सप्लाई, नेटवर्क की जांच जारी पुलिस के मुताबिक, शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे हथियार बनाकर मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में बेचते थे। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि उनसे हथियार कौन खरीदता था और किन इलाकों में उनकी सप्लाई होती थी। दोनों आरोपियों के खिलाफ लवकुशनगर थाने में आयुध अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, जीतेंद्र के खिलाफ पहले से अवैध शराब से जुड़े दो मामले भी दर्ज हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments