Tuesday, September 8, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशकानपुर में दो थानों के नए भवन बनकर तैयार: घाटमपुर-साढ़ थाने...

कानपुर में दो थानों के नए भवन बनकर तैयार: घाटमपुर-साढ़ थाने में शिफ्टिंग का काम शुरू, ACP बोले- जल्द हाईटेक भवन में संचालित होंगे – Kanpur News




कानपुर के घाटमपुर और साढ़ थाने को अब जल्द नए और आधुनिक भवन मिल जाएंगे। दोनों थानों के नए भवन करोड़ों रुपये की लागत से बनकर तैयार हो चुके हैं। फिलहाल पुराने थानों से सामान और जरूरी अभिलेख नए भवनों में शिफ्ट किए जा रहे हैं। बिजली ट्रांसफार्मर लगने के बाद दोनों नए भवनों से थाना संचालन शुरू कर दिया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक नए भवन शुरू होने के बाद पुलिसकर्मियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और थानों का स्वरूप भी हाईटेक हो जाएगा। तीन इंस्पेक्टर और सात एसआई के लिए बनाए गए क्वार्टर घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत ने बताया कि घाटमपुर और साढ़ थाने के नए भवन करीब 17-17 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए गए हैं। दोनों भवनों में थाना परिसर के साथ पुलिसकर्मियों के रहने के लिए आवासीय सुविधाओं का भी निर्माण कराया गया है। इससे पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के साथ रहने की बेहतर सुविधा मिल सकेगी। जिससे इमरजेंसी के समय से पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंच सकेंगे। नए थाना परिसर में तीन इंस्पेक्टर के क्वार्टर बनाए गए हैं। इसके अलावा सात सब इंस्पेक्टर के लिए आवासीय क्वार्टर की व्यवस्था की गई है। वहीं 16 हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल के लिए भी क्वार्टर बनाए गए हैं। पुलिसकर्मियों के आवास की व्यवस्था थाना परिसर में ही होने से उन्हें ड्यूटी करने में काफी सुविधा होगी। वाहन पार्किंग और ग्राउंड की भी व्यवस्था नए भवन में पुलिस वाहनों की पार्किंग के लिए पर्याप्त जगह दी गई है। इसके साथ ही परिसर में छोटा ग्राउंड भी बनाया गया है। थाना भवन में पुलिसकर्मियों और फरियादियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। ट्रांसफार्मर लगते ही शुरू होगा संचालन घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत ने बताया कि दोनों थानों में शिफ्टिंग का काम चल रहा है। विद्युत ट्रांसफार्मर लगने के बाद नए भवन में थाना संचालन शुरू कर दिया जाएगा। जल्द ही घाटमपुर और साढ़ थाने नए भवन से संचालित होंगे। नए भवन शुरू होने के बाद पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्यस्थल मिलने के साथ आम लोगों को भी थाने में पहले से बेहतर सुविधाएं मिलेगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments