Tuesday, September 8, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशसांप भगाने जलाई आग से पटाखे फूटे, युवक झुलसा: दमोह के...

सांप भगाने जलाई आग से पटाखे फूटे, युवक झुलसा: दमोह के किल्लाई गांव में हादसा, गंभीर हालत में एडमिट – Damoh News




दमोह के किल्लाई गांव में मंगलवार शाम एक घर में रखे पटाखों में आग लगने से विस्फोट हो गया। इस हादसे में 30 साल का निहाल कुंचबदिया गंभीर रूप से झुलस गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गनीमत रही पटाखे कम मात्रा में रखे थे जिससे घर के अन्य सदस्य इस हादसे में घायल होने से बच गए। नहीं तो कोई बड़ी घटना भी घटित हो सकती थी सांप भागने के लिए जलाई थी आग देहात थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय ने बताया कि निहाल के घर में लैट्रिन के पास पटाखे रखे थे। शाम के समय एक सांप घर में घुस आया था। सांप को भगाने के लिए निहाल ने आग जलाई और मिर्च पाउडर जलाया। मिर्च जलाने के दौरान पटाखों में आग लग गई और तेज धमाका हुआ। निहाल पटाखों के पास ही खड़ा था, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments