Saturday, October 24, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशपीजी कॉलेज में छात्र कम,नियमित क्लास नहीं लगने का आरोप: प्राचार्य...

पीजी कॉलेज में छात्र कम,नियमित क्लास नहीं लगने का आरोप: प्राचार्य ने मानी परेशानी, बोले- उपस्थिति बढ़ाने के लिए कर रहे प्रयास – Shivpuri News




शिवपुरी के शासकीय श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नियमित कक्षाओं के दौरान भी छात्र-छात्राओं की उपस्थिति कम नजर आ रही है। कॉलेज में 36 नियमित प्रोफेसर और 15 गेस्ट फैकल्टी समेत अन्य कर्मचारी कार्यरत हैं, लेकिन सामान्य दिनों में परिसर में विद्यार्थियों की संख्या कम दिखाई दे रही है। एलएलबी के विद्यार्थियों का आरोप है कि उन्हें कई बार यह तक पता नहीं होता कि किस विषय की क्लास कब लगेगी और संबंधित प्रोफेसर कौन हैं। इससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। LLB छात्रों का आरोप- क्लास का समय और विषय की जानकारी नहीं मिलती एलएलबी के विद्यार्थियों के मुताबिक, कॉलेज पहुंचने के बाद कई बार उन्हें पता नहीं होता कि किस विषय की कक्षा कब लगेगी। उनका कहना है कि नोटिस बोर्ड पर भी समय-सारणी नियमित रूप से प्रदर्शित नहीं की जाती। कुछ विद्यार्थियों का दावा है कि सप्ताह में एक-दो दिन ही कक्षाएं लगती हैं। कई बार क्लास निरस्त होने या छुट्टी होने की जानकारी भी समय पर नहीं मिलती। विद्यार्थियों ने अटेंडेंस व्यवस्था में भी अनियमितता का आरोप लगाया है। छात्रों का कहना है कि लंबे समय से बनी इस स्थिति के कारण कई विद्यार्थियों ने कॉलेज आना ही कम कर दिया है। उनका आरोप है कि नियमित कक्षाएं और समय-सारणी की स्पष्ट जानकारी मिले तो विद्यार्थी भी नियमित रूप से कॉलेज पहुंचेंगे। कॉलेज में 36 नियमित और 15 गेस्ट प्रोफेसर शासकीय माधवराव सिंधिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय शहर के प्रमुख सरकारी कॉलेजों में शामिल है। यहां 36 नियमित प्रोफेसर, 15 गेस्ट फैकल्टी और अन्य कर्मचारी कार्यरत हैं। इसके बावजूद सामान्य दिनों में कॉलेज परिसर में विद्यार्थियों की कम उपस्थिति दिखाई दे रही है। विद्यार्थियों का कहना है कि कॉलेज में नियमित कक्षाएं लगना और उनकी जानकारी समय पर मिलना जरूरी है, ताकि वे अपनी पढ़ाई के अनुसार कॉलेज पहुंच सकें। प्राचार्य बोले- कम उपस्थिति चिंताजनक, अभिभावकों से संपर्क करेंगे प्राचार्य प्रो. पवन कुमार श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों की कम उपस्थिति को चिंताजनक बताया है। उन्होंने कहा कि कॉलेज का समय सुबह 10:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक है और प्रोफेसर निर्धारित समय पर कक्षाओं में जाते हैं। कक्षाओं के अलावा छात्रवृत्ति और अन्य शैक्षणिक कार्य भी किए जाते हैं। प्राचार्य के अनुसार, प्रवेश फॉर्म और छात्रवृत्ति से जुड़े कार्यों के दौरान कॉलेज में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ जाती है, जबकि सामान्य दिनों में उपस्थिति कम रहती है। उन्होंने बताया कि प्रोफेसरों को विद्यार्थियों को नियमित रूप से कॉलेज आने के लिए प्रेरित करने के साथ उनके अभिभावकों से संपर्क करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि कोई प्रोफेसर निर्धारित समय में कक्षा से अनुपस्थित पाया जाता है तो उसे नोटिस जारी किया जाएगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments