Thursday, September 10, 2026
Homeटेक्नोलॉजीChatGPT से वायरल हो रहे 1980s वाले फोटो कैसे बनाएं?

ChatGPT से वायरल हो रहे 1980s वाले फोटो कैसे बनाएं?


इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram, Facebook और X पर 1980s लुक वाला ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स ChatGPT की मदद से अपना रेट्रो लुक वाला वीडियो क्रिएट करके पोस्ट कर रहे हैं। इन फोटोज में 1980s के ड्रेस, कार, बाइक आदि देखने को मिलते हैं। इस ट्रेंड के वायरल होने के बाद अगर आप भी चैटजीपीटी की मदद से अपना 1980s लुक वाला इमेज जेनरेट करना चाहते हैं तो कुछ प्रॉम्प्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। ये प्रॉम्प्ट आपको अपना रेट्रो लुक वाले इमेज जेनरेट करने में मदद कर सकता है।

यह पहला मौका नहीं है जब ChatGPT द्वारा क्रिएट किए गए इमेज का ट्रेंड सोशल मीडिया पर चल रहा हो। पिछले साल ChatGPT पर Ghibli ट्रेंड काफी लोकप्रिय हुआ था, जिसके बाद OpenAI के सीईओ ने चैटजीपीटी के जरिए Ghibli इमेज क्रिएट करना यूजर्स के लिए फ्री कर दिया। पहले यूजर्स फ्री अकाउंट के साथ केवल 3 इमेज ही एक दिन में क्रिएट कर पाते थे।

कैसे क्रिएट करें 1980s लुक वाला इमेज?

  • इसके लिए आप अपने स्मार्टफोन में ChatGPT ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर पीसी में चैटजीपीटी की वेबसाइट पर जाकर इस तरह के AI इमेज क्रिएट कर सकते हैं।
  • चैटजीपीटी अकाउंट में लॉग-इन करने के बाद ही आप प्रॉम्प्ट यूज करके इमेज जेनरेट कर पाएंगे।
  • हालांकि, इसके लिए आपको अपना कोई इमेज चैटजीपीटी टूल में अपलोड करना होगा। इसके बाद दिए गए प्रॉम्प्ट्स का इस्तेमाल करके इमेज जेनरेट कर पाएंगे।
  • इमेज जेनरेट होने के बाद आप इन इमेज को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करके इस वायरल हो रहे ट्रेंड का हिस्सा बन सकते हैं।

क्या है प्रॉम्प्ट?

ChatGPT पर इमेज जेनरेट करने के लिए आपको 1980s के जिस स्टाइल का इस्तेमाल करना है उसे अच्छी तरह से डिस्क्राइब कर दें। उदाहरण के तौर पर अगर आपको अपने अपलोड किए गए फोटो में 1980s की सड़के, मार्केट या फिर थिएटर वाला इमेज जेनरेट करना है तो इसका कमांड देना होगा।

Ex- “Generate 1980s image using uploaded photo which has market or roads or theater in the background. Subject is wearing 1980s dress. facial expression of the subject unchanged while hairstyle and other things change according to timeline.”

Result:

Image Source : CHATGPTचैटजीपीटी ट्रेंड

यह भी पढ़ें – 





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments