Highlights
- Oppo Find X10 सीरीज को 22 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा।
- इस सीरीज में Find X10, Find X10 Pro Max और Find X10E लॉन्च किए जाएंगे।
- ओप्पो के ये फोन 200MP कैमरे के साथ पेश किए जाएंगे।
Oppo Find X10 सीरीज की लॉन्च डेट आखिरकार कंपनी ने कंफर्म कर दी है। ओप्पो की यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज 200MP के कैमरे के साथ लॉन्च होगी। इसके प्रो मैक्स मॉडल में तो 600MP का कैमरा देखने को मिल सकता है, जिसमें 200MP के तीन कैमरे दिए जाएंगे। इस सीरीज में फिलहाल कंपनी तीन मॉडल Oppo Find X10, Find X10 Pro Max और Find X10E लॉन्च करेगी। ओप्पो फाइंड एक्स 10 को हाल ही में BIS पर भी देखा गया है।
लॉन्च डेट हुई कंफर्म
इस स्मार्टफोन सीरीज के साथ कंपनी Oppo Watch S2 और Enco X4 भी पेश कर सकती है। ओप्पो की यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज फिलहाल चीन में लॉन्च की जाएगी। इस सीरीज को 22 सितंबर को भारतीय समय के अनुसार शाम 4:30 बजे लॉन्च किया जाएगा।
Oppo Find X10 Pro Max को कंपनी वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम कलर में पेश करेगी। वहीं, Find X10 को लाइट टाइटेनियम और आइस ब्लू कलर में पेश किया जाएगा, जबकि Find X10E को आइस ब्लू और लाइट टाइटेनियम कलर में पेश किया जा सकता है।
स्टोरेज वेरिएंट्स हुए कंफर्म
कंपनी ने फोन के स्टोरेज वेरिएंट्स को कंफर्म कर दिया है। इस सीरीज के Oppo Find X10 और Find X10E में एक जैसा डिजाइन देखने को मिलेगा। साथ ही, इनके कई फीचर्स भी लगभग एक जैसे ही होंगे। Oppo Find X10 और Find X10 Pro Max को कंपनी चार स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB+256GB, 12GB+512GB, 16GB+512GB और 16GB+1TB RAM में पेश करेगी। वहीं, Find X10E को दो स्टोरेज वेरिएंट्स 12GB+256GB और 16GB+512GB में लॉन्च किया जाएगा।
200MP के तीन कैमरे?
Oppo Find X10 सीरीज के फीचर्स की बात करें तो इसके स्टैंडर्ड मॉडल में कंपनी 200MP के दो कैमरे दे सकती है। वहीं, Find X10 Pro Max में 200MP के तीन कैमरे दिए जाने की संभावना है। इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल में 2.0 OLED डिस्प्ले मिल सकता है। वहीं, Find X10 और Find X10 Pro Max में 8000mAh की दमदार बैटरी दी जा सकती है, जबकि Find X10E को 7000mAh बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है।
इस सीरीज के Find X10 और Find X10E में कंपनी MediaTek Dimensity 9600M चिपसेट यूज कर सकती है। वहीं, प्रो मैक्स मॉडल में MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट मिल सकता है। फोन में फास्ट वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। वहीं, यह सीरीज फिजिकल और e-SIM सपोर्ट के साथ आ सकती है।
यह भी पढ़ें – Motorola का एक और तगड़ा फोन जल्द भारत में होगा लॉन्च, गीकबेंच पर सामने आए फीचर्स

