प्रागपुरा में आज दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। 33/11 केवी जीएसएस प्रागपुरा पर जरूरी मरम्मत और रखरखाव कार्य के चलते यह बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कटौती के दौरान 33/11 केवी जीएसएस प्रागपुरा से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडरों की बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इसके चलते संबंधित क्षेत्रों में करीब पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। मरम्मत और रखरखाव के चलते लिया गया शटडाउन कोटपूतली के सहायक अभियंता (HTM) अमित ढाका ने बताया कि जीएसएस पर जरूरी रखरखाव और मरम्मत का काम किया जाना है। इसी वजह से निर्धारित समय के दौरान बिजली सप्लाई बंद रखी जाएगी। उन्होंने संबंधित उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
Source link

