बारां जिले के भंवरगढ़ में सरपंच प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय पर देर रात हंगामा और अभद्रता का आरोप लगा है। शिकायतकर्ता ने थाना अधिकारी को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के मुताबिक, देर रात प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय में कार्यकर्ता खाना खा रहे थे। इसी दौरान सरपंच प्रत्याशी के पति सोनू चौधरी, छोटू चौधरी, मोहित चौधरी और उनके कुछ समर्थक वहां पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने कार्यालय में अभद्रता की। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि वे नशे में थे और कार्यकर्ताओं से पैसे बांटने की बात कहकर जोर-जबरदस्ती करने लगे। शिकायत में कहा गया है कि वहां कोई अवैध गतिविधि नहीं हो रही थी। शिकायतकर्ता के मुताबिक, आरोपियों ने पुलिस की गाड़ी के सामने भी गाली-गलौज की और माहौल खराब करने की कोशिश की। उसने कहा कि उसे उनसे खतरा है। शिकायतकर्ता ने पुलिस से आरोपियों को हिरासत में लेकर कार्रवाई करने की मांग की है। उसने कहा कि इससे चुनाव के दौरान इलाके में शांति बनी रहेगी।
Source link

