Thursday, October 29, 2026
Homeराज्यराजस्तानटोंक में तूफान ‘अर्नब’ का असर, पारा 3 डिग्री गिरा: सुबह...

टोंक में तूफान ‘अर्नब’ का असर, पारा 3 डिग्री गिरा: सुबह से बादल छाए, तीन दिन बारिश के साथ चलेगी तेज हवा – Tonk News




टोंक में बंगाल की खाड़ी में बने तूफान ‘अर्नब’ का असर दिखाई देने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के 27 जिलों में बारिश होने की संभावना है। इनमें टोंक जिला भी शामिल है जहां मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। जिले में सुबह से मौसम का मिजाज बदल गया है और आसमान में घने बादल छाए हुए हैं। दूनी तहसील क्षेत्र के सरदारपुरा समेत आसपास के कुछ गांवों में हल्की बारिश होने से मौसम में ठंडक घुल गई है। सुबह भी आसमान में बादल छाए रहने के कारण धूप नहीं निकली। वहीं, सर्द हवाओं के चलने से लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है। बादल छाने और हल्की बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। तापमान में हुई गिरावट बादल छाने और हल्की बारिश होने से टोंक में तापमान गिरा है। बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस गिरा है, जबकि अधिकतम तापमान भी चार डिग्री सेल्सियस तक गिरने के आसार बने हुए हैं। इससे पहले बुधवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा था। वहीं, मंगलवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रहा था। 31 तक रहेगा तूफान का असर मौसम विभाग के अनुसार, अर्नब तूफान का असर राजस्थान में 3 दिन रह सकता है। इसका सबसे ज्यादा असर आज और कल रहेगा। 31 अक्टूबर को इसका असर कम होने लगेगा। 3 दिन बारिश के साथ तेज हवा भी चल सकती है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments