Wednesday, October 28, 2026
Homeराज्यराजस्तानवृद्धाश्रम में भोजन से लेकर स्वास्थ्य सुविधाओं तक मिली खामियां: समय...

वृद्धाश्रम में भोजन से लेकर स्वास्थ्य सुविधाओं तक मिली खामियां: समय पर नाश्ता नहीं, सूखी रोटियां देने की शिकायत – Karauli News




करौली में विवेक वर्धनी शिक्षा एवं मनोविकास सेवा समिति की ओर से संचालित वृद्धाश्रम में औचक निरीक्षण के दौरान भोजन, साफ-सफाई, कर्मचारियों की उपस्थिति और स्वास्थ्य सुविधाओं में कई कमियां सामने आईं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश प्रताप सिंह मीना ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण में उपस्थिति रजिस्टर में दर्ज 16 बुजुर्गों में से मौके पर केवल 12 मिले, जबकि रसोइया भी अनुपस्थित था। बुजुर्गों ने समय पर चाय-नाश्ता नहीं मिलने और सूखी रोटियां दिए जाने की शिकायत की। व्यवस्थाओं को लेकर वृद्धाश्रम प्रभारी संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। रजिस्टर में 16 की हाजिरी, मौके पर मिले 12 बुजुर्ग निरीक्षण के दौरान वृद्धाश्रम में केवल दो कर्मचारी मौजूद मिले। उपस्थिति रजिस्टर में 16 बुजुर्गों की हाजिरी दर्ज थी, लेकिन मौके पर 12 बुजुर्ग ही मिले। रसोइया भी मौजूद नहीं था। उसकी जगह काम कर रही महिला का नाम तक उपस्थिति रजिस्टर में दर्ज नहीं था। इन स्थितियों को लेकर व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हुए। रजिस्टर में दर्ज नाश्ता, मौके पर नहीं मिली व्यवस्था बुजुर्गों ने बताया कि उन्हें सुबह चाय नहीं मिली और नाश्ता भी समय पर नहीं दिया जाता। अल्पाहार रजिस्टर में दूध, फल, चीनी, टोस्ट और बिस्किट दर्ज थे, लेकिन निरीक्षण के दौरान मौके पर यह व्यवस्था नहीं मिली। मेन्यू में कुछ और, बुजुर्गों को दिया जा रहा था पालक का दलिया भोजन व्यवस्था में भी अंतर सामने आया। मेन्यू में चपाती, मंगोड़ी और बैंगन-टमाटर की सब्जी दर्ज थी, जबकि बुजुर्गों को पालक का दलिया दिया जा रहा था। बुजुर्गों ने सूखी रोटियां देने और उन पर घी नहीं लगाने की शिकायत भी की। इस पर वृद्धाश्रम प्रभारी ने बताया कि एक रोटी पर घी लगाकर उसकी फोटो अधिकारियों को भेजी जाती है। निरीक्षण के दौरान भोजन की गुणवत्ता और निर्धारित मेन्यू के पालन को लेकर सवाल उठे। कैरम और मेडिकल किट को लेकर भी सवाल कार्य रजिस्टर में बुजुर्गों के कैरम खेलने का उल्लेख था, लेकिन बुजुर्गों ने बताया कि उन्हें इसके बारे में जानकारी नहीं है। मेडिकल किट में रखी दवाइयों के इस्तेमाल के बारे में भी प्रभारी जानकारी नहीं दे सके। इसके अलावा नियमित स्वास्थ्य जांच और साफ-सफाई की व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं मिली। बेहतर भोजन और सम्मानजनक देखभाल की जरूरत निरीक्षण में मिली कमियों पर वृद्धाश्रम प्रभारी संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। अधिकारियों ने बुजुर्गों को पौष्टिक भोजन, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, स्वच्छ वातावरण और सम्मानजनक देखभाल उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर जोर दिया। निरीक्षण में सामने आई कमियों ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों की दैनिक देखभाल और निर्धारित व्यवस्थाओं के पालन पर सवाल खड़े किए।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments