Tuesday, September 15, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशबुरहानपुर में राहुल गांधी की एंट्री से राजनीति गरमा गई: भाजपा...

बुरहानपुर में राहुल गांधी की एंट्री से राजनीति गरमा गई: भाजपा बोली- सेवा कर रहे, कांग्रेस ने कहा- लोकप्रियता से घबराहट – Burhanpur (MP) News




बुरहानपुर में कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी 19 सितंबर को इंदौर आएंगे। यहां वे ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होकर युवाओं को संबोधित करेंगे। उनके दौरे से पहले ही बुरहानपुर-खंडवा क्षेत्र की राजनीति में बयानबाजी शुरू हो गई है। भाजपा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल और बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस के राहुल गांधी को लेकर दिए बयानों पर कांग्रेस नेताओं ने पलटवार किया है। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल बोले- हम सेवा का काम कर रहे हैं करीब तीन दिन पहले खंडवा में मीडिया से बातचीत के दौरान खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल से राहुल गांधी को लेकर सवाल किया गया था। इस पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अपनी पार्टी का काम करें, जबकि हम सेवा का काम कर रहे हैं। पाटिल ने कहा कि लोग राहुल गांधी को ज्यादा गंभीरता से नहीं लेते। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी का जितना अच्छा प्रचार होगा, भाजपा को उतनी ही मदद मिलेगी और उनके कार्यकर्ता मिलकर और बेहतर तरीके से काम करेंगे। सांसद ने राहुल गांधी पर युवाओं को भड़काने और भटकाने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश विरोधी ताकतों का साथ देने का काम कर रहे हैं, जबकि भाजपा का मकसद युवाओं की चिंता करना, उन्हें रोजगार दिलाना और देश के सम्मान व स्वाभिमान को बढ़ाना है। अर्चना चिटनिस बोलीं- राहुल गांधी नकारात्मक सोच वाले व्यक्ति सोमवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में बुरहानपुर विधायक और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अर्चना चिटनिस ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी नकारात्मक सोच वाले व्यक्ति हैं और देश की तरक्की से दुखी होते हैं। चिटनिस ने कहा कि सेवा के संकल्प के समय वह भगवान से राहुल गांधी की मानसिक सेहत अच्छी रहने की प्रार्थना करेंगी। कांग्रेस बोली- युवाओं का समर्थन देखकर भाजपा नेता परेशान भाजपा नेताओं के इन बयानों पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष रिंकू टाक ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के सांसद और विधायक जिस तरह राहुल गांधी को लेकर बयान दे रहे हैं, उससे साफ है कि वे राहुल गांधी की लोकप्रियता से परेशान हैं। रिंकू टाक ने कहा कि ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को युवाओं का जिस तरह देश और प्रदेश में समर्थन मिल रहा है, उसे देखकर भाजपा नेताओं में बेचैनी है। इसी वजह से वे राहुल गांधी को लेकर लगातार बयान दे रहे हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments