आजमगढ़ जिले के दौरे पर पहुंचे प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। सपा पर हमला बोलते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी की सरकार नकल माफिया भू माफिया और अपराधियों को संरक्षण दिया जाता था। जबकि आज उत्तर प्रदेश की योगी सरकार लगातार अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही कर रही है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य
जिले के बरदह थाना क्षेत्र के जीवली में भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विनोद राय की मां के निधन के बाद श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। परिजनों से मुलाकात करके अपनी संवेदना व्यक्त की और परिजनों को दुख की इस घड़ी में ढांढस भी बंधाया। डिप्टी सीएम ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में आजमगढ़ की सभी सीटों पर भाजपा चुनाव जीतकर जीत का शिक्षण करने जा रही है और ऐसे में 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा 300 से अधिक सीटें जीतेगी। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर बोला जमकर हमला
प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए जाने को लेकर कहा कि सूप बोले सूप बोले चलनी भी बोले जिसके 72 छेद। अखिलेश यादव के बारे में आप बताने की आवश्यकता नहीं है कि जिस सरकार को गुंडाराज और जंगल राज के पर्याय के रूप में जाना जाता था। अपराधियों को संरक्षण देने के लिए जाना जाता था। माफियाओं को बढ़ावा देने के लिए जाना जाता था। अगर अखिलेश यादव इस प्रकार के सवाल उठाते हैं तो यूपी की जनता उन पर हंसेगी। ऐसे में अपनी हंसी उड़वाने का काम न करें। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अच्छी सरकार चल रही है जो कानून से खिलवाड़ करेगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई हुई है हो रही है। और आगे भी होती रहेगी। UCC पर बोले विपक्ष कर रहा नौटंकी
UCC कानून पर डिप्टी सीएम ने कहा कि जिन राज्यों में भाजपा और एनडीए की सरकार है वहां से लागू किया जाएगा और जहां भाजपा की सरकार बनेगी वहां भी लागू किया जाएगा। विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष इस मामले पर नौटंकी कर रहा है। विपक्ष चाहता है कि समाज आपस में लड़ जाए। डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य है कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। UPI पर विपक्ष कर रहा है दुष्प्रचार
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने यूपीआई को लेकर सवाल पर कहा कि विपक्ष प्रचार करने का काम कर रहा है 2024 के लोकसभा चुनाव में भी संविधान खतरे में बात कह कर माहौल खराब किया गया था। संजय निषाद की मुलाकात पर बोले मिलते रहते हैं नेता
प्रदेश सरकार में गठबंधन के मंत्री संजय निषाद द्वारा विपक्ष के नेता माता प्रसाद पांडे की मुलाकात को लेकर हुए सवाल पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि माता प्रसाद पांडे बुजुर्ग नेता हैं ऐसे में मुलाकात होती रहती है इसका कोई अलग अर्थ नहीं निकाला जाना चाहिए। वहीं सपा कांग्रेस का भविष्य अभी अंधकार में है और आगे भी रहेगा। इस अवसर पर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, जिला अध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह, भाजपा कार्य समिति सदस्य अखिलेश कुमार मिश्रा गुड्डू, पूर्व जिला अध्यक्ष जयंत सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Source link
आजमगढ़ में बोले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य: सपा सरकार में नकल माफिया, भू माफिया और अपराधियों को मिलता था संरक्षण, योगी सरकार कर रही है कार्रवाई – Azamgarh News
RELATED ARTICLES

