Thursday, September 17, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशविकसित भारत के संकल्प के साथ जले ‘आशीर्वाद के दिए’: कौशांबी...

विकसित भारत के संकल्प के साथ जले ‘आशीर्वाद के दिए’: कौशांबी में इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट, नदी घाटों, मंदिरों में भी दीप जलाए गए – Kaushambi News


पंकज केसरवानी | कौशांबी4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कौशांबी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल के सेवाकाल की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने के लिए ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों से जोड़ने के साथ ‘विकसित भारत-2047’ के राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ना है।

शाम 7:30 बजे हुआ ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम

अभियान के तहत गुरुवार शाम 7:30 बजे जिले में ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिले के प्रमुख धार्मिक, शैक्षणिक और सार्वजनिक स्थलों पर विशेष दीप जलाए गए। मंदिरों, घाटों, पार्कों और शिक्षण संस्थानों में दीप प्रज्ज्वलन किया गया।

आशीर्वाद कार्यक्रम की 4 तस्वीरें देखिए…

मंदिर से मेडिकल कॉलेज और पार्क तक जले दीप

कार्यक्रम के तहत मूरतगंज के शिव मंदिर, कुबरी घाट, कड़ा धाम, राम वनगमन मार्ग, मेडिकल कॉलेज मंझनपुर, मॉडल पार्क मंझनपुर, बौखरनाथ मंदिर सरसवां, वृद्धाश्रम ओसा, राजकीय महिला महाविद्यालय सिराथू, पल्हना घाट, आश्रम पद्धति विद्यालय कोईलहा, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मूरतगंज और एक्सीलेंस सेंटर कोखराज में दीप जलाए गए।

इसके अलावा अभियान के तहत जिले के प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट, नदी घाटों, मंदिरों, पार्कों और कॉलेजों में भी दीप प्रज्ज्वलित किए गए।

लाभार्थियों ने घरों में जलाया ‘आशीर्वाद का दिया’

‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम में सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों ने भी भागीदारी की। लाभार्थियों ने अपने घरों में दीप जलाकर अभियान से जुड़ाव दर्ज कराया। कार्यक्रम के जरिए जनभागीदारी के साथ ‘विकसित भारत-2047’ के संकल्प से लोगों को जोड़ने का संदेश दिया गया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments