Tuesday, April 14, 2026
Homeबॉलीवुडहॉरर-कॉमेडी से एक्शन तक, इस हफ्ते थिएटर में देखें ये धांसू फिल्में

हॉरर-कॉमेडी से एक्शन तक, इस हफ्ते थिएटर में देखें ये धांसू फिल्में


Last Updated:


नई दिल्ली. ‘धुरंधर 2’ के धुआंधार प्रदर्शन के बाद अब अगर आप सोच रहे हैं कि आखिर इस हफ्तें क्या देखा जाए. तो चलिए बताते इस हफ्ते थिएटर्स में रिलीज हुई और होने जार रही फिल्मों के बारे में. मृणाल ठाकुर-अदिवी शेष की रोमांटिक थ्रिलर से लेकर अक्षय कुमार-तब्बू की हॉरर- कॉमेडी फिल्म तक, इस हफ्ते में थिएटर में कई फिल्में हैं-

अक्षय कुमार 14 साल बाद प्रियदर्शन के साथ वापसी कर रहे हैं. इस एक्टर-डायरेक्टर की जोड़ी ने बॉलीवुड को कई ब्लॉकबस्टर और सुपरहिट फिल्में दी हैं. अब दोनों एक बार फिर भूत बंगला से वापसी कर रहे हैं. इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म को लेकर काफी सस्पेंस बना हुआ है कि आखिर प्रियदर्शन इतने साल बाद क्या खास लेकर आ रहे हैं.

फिल्म भूत बंगला इस हफ्ते 17 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है. फिल्म में अक्षय कुमार के साथ ही कॉमेडी के कई दिग्गज भी नजर आने वाले हैं. परेश रावल, असरानी, राजपाल यादव, तब्बू समेत सितारे फिल्म में अहम रोल अदा करते दिखेंगे. इस बार अक्षय कुमार, 26 साल छोटी वामिका गब्बी के अपोजिट नजर आएंगे.

डकैत- इस फिल्म में अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिका में हैं. यह फिल्म रोमांस और बदले की कहानी को मिलाकर पेश करती है. फिल्म पिछले हफ्ते 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. कमजोर शुरुआत करने वाली फिल्म पर धुरंधर 2 का असर साफ दिख रहा है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

डकैत- इस फिल्म में अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिका में हैं. यह फिल्म रोमांस और बदले की कहानी को मिलाकर पेश करती है. फिल्म पिछले हफ्ते 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. कमजोर शुरुआत करने वाली फिल्म पर धुरंधर 2 का असर साफ दिख रहा है.

द ड्रामा: इस चर्चित फिल्म में जेंडाया और रॉबर्ट पैटिनसन मुख्य भूमिका में हैं. यह फिल्म स्टाइलिश कहानी और अभिनय पर आधारित सिनेमा है. फिल्म में सवाल उठता है—प्यार में कोई कितनी बार माफ कर सकता है?

वाझा 2: इस फिल्म में चार दोस्त हैं, जिन्हें उनके परिवार और स्कूल में हारने वाला और मुसीबत करने वाला माना जाता है. जब वे बड़े होते हैं तो उन्हें समाज का दबाव झेलना पड़ता है, जिससे उनकी भावनात्मक यात्रा शुरू होती है.

प्रोजेक्ट हेल मैरी: एंडी वियर के उपन्यास पर आधारित इस साइ-फाई फिल्म में रयान गोसलिंग मुख्य भूमिका में हैं. यह फिल्म बड़े पर्दे पर इमोशन, सर्वाइवल और स्पेस एक्सप्लोरेशन के साथ एक शानदार साइ-फाई अनुभव देती है.

लव इंश्योरेंस कंपनी: यह तमिल सिनेमा की एक अनोखी रोमांटिक फिल्म है, जिसमें प्रदीप रंगनाथन मुख्य भूमिका में हैं. यह फिल्म हल्की-फुल्की, युवा और हास्य से भरपूर है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments