Friday, September 18, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशबरेठा घाट में दो ट्रकों के बीच फंसी कार: कांच तोड़कर...

बरेठा घाट में दो ट्रकों के बीच फंसी कार: कांच तोड़कर 4 घायलों को निकाला, हाईवे पर डेढ़ घंटे तक लगा जाम – Betul News




बैतूल-नागपुर-भोपाल हाईवे के बरेठा घाट में शुक्रवार को एक कार दो ट्रकों के बीच फंस गई। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए। टक्कर के बाद चारों कार के अंदर फंस गए थे। आसपास मौजूद लोगों ने कार के कांच तोड़कर उन्हें बाहर निकाला। चारों को शाहपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां से बैतूल रेफर कर दिया गया। कार का अगला-पिछला हिस्सा बुरी तरह टूटा टीआई अरविंद कुमरे ने बताया कि कार में चार लोग सवार थे और वे बैतूल से शाहपुर की ओर जा रहे थे। बरेठा घाट के पास कार एक ट्रक की चपेट में आ गई और दो वाहनों के बीच फंस गई। हादसे में कार का अगला और पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कांच तोड़कर घायलों को बाहर निकाला टक्कर के बाद कार में सवार चारों लोग अंदर ही फंस गए थे। आसपास मौजूद लोगों ने कार के कांच तोड़कर सभी को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें शाहपुर अस्पताल पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चारों को बैतूल रेफर किया गया। अभी तक घायलों को बैतूल जिला अस्पताल नहीं लाया गया है। पुलिस के पास घायलों के नाम-पते की जानकारी भी नहीं है। डेढ़ घंटे तक हाईवे पर लगा रहा जाम हादसे के बाद हाईवे पर करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों को हटवाकर यातायात चालू कराया। हादसे का वीडियो सामने आया हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें कार दो वाहनों के बीच पूरी तरह फंसी हुई दिखाई दे रही है। पुलिस हादसे के हालात और कारणों की जांच कर रही है। देखें तस्वीरें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments