Sunday, September 20, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेश2 दोस्तों की हत्या का आरोपी महंत कोलकाता से गिरफ्तार: भिक्षुक...

2 दोस्तों की हत्या का आरोपी महंत कोलकाता से गिरफ्तार: भिक्षुक बनकर मंदिर के आसपास घूम रहा था, पुलिस रिमांड पर लेकर करेगी पूछताछ – Baghpat News




बागपत के लहचौड़ा गांव में दो दोस्तों अंकित और इसरार की हत्या के आरोपी महंत नरेश नाथ को पुलिस ने कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया है। वह भिक्षुक बनकर मंदिर के आसपास घूम रहा था। पुलिस ने शनिवार को उसे पकड़ा और रविवार को बागपत कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। चांदीनगर पुलिस जल्द ही उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। 25 जुलाई को लापता हुए थे दोनों दोस्त अंकित और इसरार 25 जुलाई को सिंगोली तगा गांव से लापता हो गए थे। 13 अगस्त को मंदिर परिसर में गड्ढा खोदकर उनके शव निकाले गए थे। आरोप है कि महंत नरेश नाथ ने अपने दो शिष्यों के साथ मिलकर दोनों की हत्या की थी। पुलिस पहले ही दोनों शिष्यों को गिरफ्तार कर चुकी है।
कई राज्यों में की जा रही थी तलाश महंत की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब सहित कई राज्यों में तलाश कर रही थी। आखिरकार उसे कोलकाता से गिरफ्तार किया गया। थाना चांदीनगर प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर बागपत लाया गया था। रविवार को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। जल्द ही उसे पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। ग्रामीणों ने की सख्त कार्रवाई की मांग दोनों दोस्तों की हत्या के मामले में ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय निवासी विकल्प, मनोज, शमशाद और रमेश कुमार का कहना है कि ऐसे अपराधों में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि लोग इस तरह के जघन्य अपराध करने से डरें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments