Sunday, September 20, 2026
Homeराज्यबिहारअररिया में आकाशीय बिजली गिरने से 1 की मौत: खेत में...

अररिया में आकाशीय बिजली गिरने से 1 की मौत: खेत में चारा लेने गए थे, अचानक बिगड़ा मौसम; परिजनों ने मांगा मुआवजा – Araria News




अररिया के जोकीहाट प्रखंड में रविवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा बलवा गांव में हुआ। मृतक की पहचान 40 वर्षीय वीरेंद्र यादव के रूप में हुई है। वह पशुओं के लिए चारा लाने खेत गए थे। इसी दौरान अचानक मौसम बिगड़ गया और तेज बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। चारा लेने खेत गए थे वीरेंद्र यादव जानकारी के अनुसार, वीरेंद्र यादव अपने पशुओं के लिए चारा लेने खेत की ओर गए थे। इसी दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिवार के अकेले कमाने वाले सदस्य थे मृतक के भाई अर्जुन कुमार यादव ने बताया कि वीरेंद्र यादव परिवार के अकेले कमाने वाले सदस्य थे। वह परिवार की पूरी जिम्मेदारी संभालते थे। उनकी अचानक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और परिवार सदमे में है। परिजनों ने मांगी आर्थिक सहायता हादसे के बाद परिजनों ने स्थानीय प्रशासन से आपदा के तहत मिलने वाली सहायता राशि और उचित मुआवजा देने की मांग की है। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से पीड़ित परिवार को जल्द आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की अपील की है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments