Tuesday, September 22, 2026
Homeटेक्नोलॉजीVu ने भारत में लॉन्च किया 100 इंच वाला QLED स्मार्ट टीवी,...

Vu ने भारत में लॉन्च किया 100 इंच वाला QLED स्मार्ट टीवी, घर बन जाएगा सिनेमा हॉल


Vu ने भारत में 100 इंच वाला QLED स्मार्ट टीवी लॉन्च कर दिया है। कैलिफोर्निया की कंपनी ने नई Ultra लार्ज सीरीज में दो स्क्रीन साइज वाले स्मार्ट टीवी पेश किए हैं। इनमें 85 इंच और 100 इंच की स्क्रीन वाले मॉडल शामिल हैं। यह स्मार्ट टीवी थिएटर वाले एक्सपीरियंस के साथ पेश किए गए हैं। इनके डिस्प्ले में इमर्सिव व्यूइंग एक्सपीरियंस मिलेगा, जो घर में सिनेमा हॉल वाली फील देगा।

कितनी है कीमत?

Vu की यह नई Ultra Large QLED स्मार्ट टीवी सीरीज 1,50,000 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुई है। इसके 100 इंच वाले मॉडल की कीमत 2,50,000 रुपये है। कंपनी तेजी से बढ़ रहे होम प्रोजेक्टर के मार्केट को इस नई बड़ी स्क्रीन वाली टीवी सीरीज को चुनौती देने वाली है। इस स्मार्ट टीवी सीरीज में बेहतर डिस्प्ले के साथ-साथ होम थिएटर वाला साउंड सिस्टम भी मौजूद है। कंपनी की यह नई सीरीज लीडिंग ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर से खरीदे जा सकते हैं।

क्या हैं फीचर्स?

इस स्मार्ट टीवी सीरीज के दोनों मॉडल में कंपनी ने 4K UHD QLED डायरेक्ट-इन पैनल का इस्तेमला किया है। इस टीवी की स्क्रीन में 500 निट्स तक की टिपिकल ब्राइटनेस मिलती है। वहीं, इसकी स्क्रीन HDR, डॉल्वी विजन, HDR10, HLG जैसे फीचर्स को सपोर्ट करती है। वहीं, इन दोनों मॉडल में अलग-अलग पैनल फिनिशिंग दी गई है। 100 इंच वाले मॉडल में एंटी-ग्लेयर मैटे पैनल का यूज किया गया है। वहीं, 85 इंच वाले मॉडल में ग्लोसी पैनल मिलेगा। इस सीरीज के दोनों मॉडल का डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है।

Image Source : VUवीयू स्मार्ट टीवी

Vu की यह नई सीरीज 4K AI प्रोसेसर पर काम करती है। इनमें इंटेलिजेंस रेकोग्निशन और एआई अपस्केलिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो खराब क्वालिटी वाले वीडियो कंटेंट को भी अपस्केल करके 4K क्वालिटी में कन्वर्ट कर देते हैं। इसमें 3GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। इनमें डेडिकेटेड गेम मोड, गेम डैशबोर्ड, ALMM, VRR जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

100 इंच वाले मॉडल में 108W का 2.1 चैनल VuFX सिस्टम मिलेगा। इसमें दो स्पीकर्स और एक डेडिकेटेड सबवुफर मिलता है। वहीं, 85 इंच वाले मॉडल में 65W का 2.2 चैनल VuFX सिस्टम मिलेगा। इसमें दो स्पीकर्स के साथ दो वुफर्स मिलेंगे। दोनों ही मॉडल डॉल्वी एटमस को सपोर्ट करते हैं। इस सीरीज में AI पावर्ड ऑडियो फीचर्स दिए गए हैं। यह सीरीज ब्लूटूथ रिमोट और बिल्ट-इन माइक्रोफोन सपोर्ट के साथ आती है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो इस सीरीज के दोनों मॉडल में चार HDMI पोर्ट, दो USB पोर्ट, डुअल बैंड WiFi, Bluetooth, Ethernet, ARC, eARC जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह सीरीज Android पर बेस्ड Google TV प्लेटफॉर्म पर काम करती है।

यह भी पढ़ें – iPhone यूजर्स के लिए Airtel का नया ऑफर, फ्री में मिलेंगे iCloud+, Apple TV और Apple Arcade





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments