Saturday, May 23, 2026
Homeफूडमहुआ से बनता है इतना टेस्टी और हेल्दी लड्डू, जानिए 30 मिनट...

महुआ से बनता है इतना टेस्टी और हेल्दी लड्डू, जानिए 30 मिनट की आसान रेसिपी


X

महुआ से बनता है इतना टेस्टी और हेल्दी लड्डू, जानिए 30 मिनट की आसान रेसिपी

 

arw img

झारखंड की संस्कृति में महुआ का खास महत्व माना जाता है. गांवों में महुआ से कई पारंपरिक व्यंजन बनाए जाते हैं, जिनमें महुआ लड्डू काफी लोकप्रिय है. स्वाद और पौष्टिकता से भरपूर यह लड्डू वर्षों से लोगों की पसंद बना हुआ है. महुआ लड्डू बनाना काफी आसान है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले बादाम, मूंगफली और काजू जैसे ड्राई फ्रूट्स को हल्का भूनकर पीस लिया जाता है. इसके बाद सूखे महुआ का पाउडर तैयार किया जाता है. फिर कड़ाही में घी गर्म कर उसमें ड्राई फ्रूट्स और इलायची डालकर भुना जाता है. बाद में महुआ पाउडर मिलाकर धीमी आंच पर पकाया जाता है. मिश्रण तैयार होने के बाद हाथों से लड्डू बना लिए जाते हैं. महुआ लड्डू स्वादिष्ट होने के साथ शरीर को ऊर्जा देने वाला पारंपरिक आहार भी माना जाता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments