वैशाली के धर्मपुर इलाके में बुधवार को भोजपुरी सुपरस्टार और राजद नेता खेसारी लाल यादव बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे। भारी बारिश के बीच करीब 10 किलोमीटर नाव से सफर कर वे हरदासपुर दियारा पहुंचे। यहां उन्होंने 1000 से अधिक बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री के पैकेट बांटे और लोगों से मिलकर उनकी परेशानियां जानीं। बाढ़ प्रभावित इलाके में पहुंचने के लिए खेसारी लाल यादव ने करीब 10 किलोमीटर नाव से यात्रा की। बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उनके स्वागत के लिए मौजूद रहे। धर्मपुर राम राय पंचायत के पूर्व मुखिया प्रवीण यादव के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया। देखें, मौके से आई तस्वीरें… 1000 से ज्यादा परिवारों को राहत हरदासपुर दियारा में खेसारी लाल यादव ने बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री वितरित की। उन्होंने लोगों से बातचीत कर बाढ़ के कारण हो रही परेशानियों की जानकारी ली और हरसंभव मदद का भरोसा दिया। भगवान ने सेवा करने लायक बनाया खेसारी लाल यादव ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री के साथ अब वे अपना जीवन समाजसेवा में भी बिताना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की सेवा करने से उन्हें काफी सुकून मिलता है। उनका मानना है कि भगवान ने उन्हें लोगों की सेवा करने लायक बनाया है। बाढ़ पीड़ितों की मदद का लिया फैसला उन्होंने कहा कि बिहार में आई बाढ़ की आपदा को देखते हुए उन्होंने प्रभावित लोगों की मदद करने का फैसला लिया। इसी के तहत वे खुद बाढ़ प्रभावित इलाके में पहुंचे और लोगों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। हरदासपुर पंचायत को गोद लेने का ऐलान खेसारी लाल यादव ने हरदासपुर पंचायत को गोद लेने का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अगर स्थानीय लोग जमीन उपलब्ध कराते हैं, तो इलाके में अस्पताल और बच्चों के लिए स्कूल खुलवाने की कोशिश करेंगे। अस्पताल और स्कूल खुलवाने की कही बात उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि इलाके के बच्चे बेहतर शिक्षा हासिल करें और आगे चलकर देश के काम आएं। अस्पताल और स्कूल जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में काम करने की बात भी उन्होंने कही। खेसारी लाल यादव को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग कई घंटे तक जमा रहे। करीब पांच घंटे तक लोगों की भीड़ के कारण इलाके में आवागमन प्रभावित रहा और यातायात पूरी तरह ठप हो गया। कई स्थानीय नेता रहे मौजूद कार्यक्रम में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रामसूरत राय के बेटे सुभाष राय, हरदासपुर पंचायत के मुखिया अरविंद यादव, धर्मपुर रामराय पंचायत के पूर्व मुखिया प्रवीण राय, धर्मवीर राय समेत कई लोग मौजूद रहे।
Source link

