Tuesday, September 29, 2026
Homeबिज़नेसUPI पर MDR को लेकर व्यापारियों का बड़ा ऐलान, 17 राज्यों में...

UPI पर MDR को लेकर व्यापारियों का बड़ा ऐलान, 17 राज्यों में विरोध की तैयारी


Last Updated:

NO UPI Day Against MDR : UPI पर MDR के विरोध में व्यापारियों ने 2 और 15 अक्टूबर को ‘नो UPI डे’ मनाने का फैसला किया है. भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के तहत 17 राज्यों के व्यापारी आंदोलन में शामिल होंगे. व्यापारियों का कहना है कि डिजिटल भुगतान का इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है. ऐसे में लेनदेन पर किसी तरह का शुल्क लागू होने से व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ सकता है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

मोबाइल दुकानदारों ने एमडीआर का विरोध किया है.

जयपुर. UPI पर MDR को लेकर व्यापारियों ने विरोध का ऐलान किया है. भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की गवर्निंग बॉडी की बैठक में 2 अक्टूबर और 15 अक्टूबर को नो UPI डे मनाने का फैसला किया गया है. व्यापारियों का कहना है कि UPI लेनदेन पर लगाए जा रहे MDR का असर सीधे व्यापार पर पड़ रहा है. राजस्थान समेत देश के 17 राज्यों के व्यापारी इस मुद्दे को लेकर विरोध की तैयारी कर रहे हैं.

भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता ने बताया कि संगठन की गवर्निंग बॉडी में UPI पर MDR के विरोध में आंदोलन का फैसला लिया गया है. व्यापारियों की ओर से 2 अक्टूबर से आंदोलन शुरू किया जाएगा. इसके बाद 10 अक्टूबर को सभी संबंधित संस्थाएं अपने-अपने शहर में विरोध प्रदर्शन करेंगी. 15 अक्टूबर को काला दिवस मनाते हुए ‘नो UPI डे’ का आयोजन किया जाएगा.

UPI पर MDR को लेकर व्यापारियों में नाराजगी
व्यापारियों के मुताबिक UPI लेनदेन पर सरकार की ओर से 40 पैसा सैकड़ा MDR लागू किया गया है. इसके अलावा रेलवे, टेलीकॉम, इन्श्योरेन्स, फ्यूल और खेती से जुड़े सामान पर 5 रुपये प्रति ट्रांजेक्शन का फिक्स्ड MDR लागू किए जाने की बात कही गई है. व्यापारियों का कहना है कि डिजिटल भुगतान का इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है. ऐसे में लेनदेन पर किसी तरह का शुल्क लागू होने से व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ सकता है. इसी मुद्दे को लेकर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारी विरोध की तैयारी कर रहे हैं.

17 राज्यों के व्यापारी आंदोलन में होंगे शामिल
संगठन के अनुसार राजस्थान समेत 17 राज्यों के व्यापारी UPI पर MDR के विरोध में हैं. आंदोलन को अलग-अलग शहरों और राज्यों में व्यापारिक संगठनों के स्तर पर आगे बढ़ाने की तैयारी की जा रही है. 2 अक्टूबर को आंदोलन की शुरुआत होगी. इसके बाद 10 अक्टूबर को देश के अलग-अलग शहरों में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा. संगठन ने सभी संबंधित संस्थाओं से अपने शहर में विरोध प्रदर्शन करने की अपील की है. इसके बाद 15 अक्टूबर को नो UPI डे मनाया जाएगा. इस दिन व्यापारी UPI के जरिए भुगतान नहीं करने का संदेश देते हुए MDR के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराएंगे. संगठन ने इसे काला दिवस के तौर पर मनाने का फैसला किया है.

काली पट्टी बांधकर भी जताएंगे विरोध
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारी सिर्फ तय तारीखों पर ही प्रदर्शन नहीं करेंगे. संगठन से जुड़े व्यापारी लगातार काली पट्टी बांधकर भी अपना विरोध दर्ज कराएंगे. इसके जरिए UPI पर MDR लगाए जाने के खिलाफ व्यापारियों की नाराजगी सामने रखने की तैयारी है. राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता ने बताया कि व्यापारियों की ओर से आंदोलन को लेकर अलग-अलग स्तर पर तैयारी की जा रही है. संगठन का कहना है कि UPI का इस्तेमाल करने वाले व्यापारियों के सामने MDR को लेकर स्थिति साफ होनी चाहिए और इस मुद्दे पर सरकार से बातचीत की जाएगी. फिलहाल 2 अक्टूबर से शुरू होने वाले आंदोलन के बाद 10 अक्टूबर को शहरों में विरोध प्रदर्शन और 15 अक्टूबर को नो UPI डे के जरिए व्यापारी अपना विरोध दर्ज कराने की तैयारी में हैं. राजस्थान समेत 17 राज्यों के व्यापारियों के इस आंदोलन में शामिल होने का दावा भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से किया गया है.

About the Author

authorimg

आनंद पाण्डेयContent Producer

आनंद पाण्डेय वर्तमान में News18 हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…

और पढ़ें





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments