Wednesday, September 30, 2026
Homeराज्यबिहारबेगूसराय- लड़की से होटल में रेप-मारपीट का मुख्य आरोपी अरेस्ट: समस्तीपुर...

बेगूसराय- लड़की से होटल में रेप-मारपीट का मुख्य आरोपी अरेस्ट: समस्तीपुर से एसआईटी ने दबोचा, गिरफ्तारी के बाद भागने के दौरान हुआ घायल – Begusarai News




बेगूसराय नगर थाना क्षेत्र के एक होटल में 22 साल की युवती के साथ बर्बरतापूर्ण पिटाई के बाद रेप के बाद अलग-अलग एंगल के वीडियो वायरल करने के मुख्य आरोपी को समस्तीपुर से गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले मंगलवार दोपहर में ही पहले आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। दोनों से पूछताछ एवं आगे की कार्रवाई चल रही है। एसपी मनीष के निर्देश पर सदर-वन डीएसपी इमरान अहमद एवं नगर थाना अध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशु के नेतृत्व में बनी पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने दोनों आरोपी को प्राथमिक की दर्ज होने के 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी रिश्ते में जीजा-साला समस्तीपुर से पकड़े गए आरोपी की राहुल जबकि दोपहर बाद गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान विक्रम के रूप में हुई है। आरोप है कि पीड़िता को होटल तक लोहिया नगर के रहने वाले विक्रम सहनी ने पहुंचाया था। विक्रम की गिरफ्तारी के बाद उससे मिले इनपुट के आधार पर पुलिस मुख्य आरोपी राहुल को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए राहुल और विक्रम सहनी रिश्ते में जीजा-साला हैं। गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ और एसआईटी एक्टिव मोड में थी जानकारी के मुताबिक, घटना की जानकारी के बाद एसटीएफ और एसआईटी दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक्टिव मोड में थी। टेक्निकल सर्विलांस समेत अन्य पहलुओं पर इन्वेस्टिगेशन करते हुए कार्रवाई की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को इनपुट मिला कि रोहित सहनी नेपाल भगाने के चक्कर में समस्तीपुर जिले के मोहद्दीनगर में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशु समेत पुलिस की स्पेशल टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दिया। इसके बाद आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया। वहां से पकड़ने के बाद पुलिस जब बेगूसराय लेकर आ रही थी। टॉयलेट करने के बहाने रुकवाई पुलिस की जीप रास्ते में सुल्तानपुर के समीप रोहित ने काफी तेज जा पेशाब लगने के कारण पुलिस कर्मियों से रुकने का अनुरोध किया। पुलिस की गाड़ी रुकने के लिए स्लो होते ही रोहित ने पुलिस की गाड़ी से कूद कर भागने लगा। लेकिन पुलिसकर्मियों ने खदेड़ कर उसे पकड़ लिया। इसी दौरान गाड़ी से कूदने के दौरान गड्ढा में भागते समय गिरने से रोहित बुरी तरह से चोटिल हो गया। उसके दाहिने पैर के घुटने में गंभीर चोट लगी। जहां से उसे बछवाड़ा अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया। सूचना मिलते ही एसपी बछवाड़ा पहुंचे और आरोपी रोहित को बेगूसराय सदर अस्पताल लाया गया। एसपी बोले- आरोपियों ने कबूल किया जुर्म एसपी मनीष ने बताया है कि होटल में महिला के साथ हुई घटना का वायरल हुए वीडियो मामले में दोनों आरोपी को प्राथमिकी दर्ज करने के 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया है। एक आरोपी विक्रम सहनी को मंगलवार के दिन में ही बेगूसराय शहर से गिरफ्तार कर लिया गया था। जबकि दूसरे मुख्य आरोपी रोहित सहनी की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई चल रही थी। इसी दौरान रोहित को समस्तीपुर जिले के मोहद्दीनगर से गिरफ्तार किया गया है। अभी इलाज कराया जा रहा है। उसके बाद पूछताछ में पता चलेगा कि वह कहीं भागने के चक्कर में था या क्या कर रहा था। घटनाक्रम में आरोपी रोहित ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments