Thursday, October 1, 2026
Homeटेक्नोलॉजीRedmi ने भारत में लॉन्च किया 6000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G फोन

Redmi ने भारत में लॉन्च किया 6000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G फोन


Highlights

  • Redmi 17c 5G भारत में आखिरकार लॉन्च हो गया है।
  • शाओमी रेडमी का यह फोन 6000mAh की दमदार बैटरी के साथ आता है।
  • इस फोन के बैक में 50MP कैमरा समेत तगड़े फीचर्स दिए गए हैं।

Redmi 17C 5G भारत में लॉन्च हो गया है। रेडमी का यह बजट फ्रेंडली फोन 6000mAh की बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ आता है। इससे पहले रेडमी का यह फोन मलेशिया में लॉन्च किया जा चुका है। भारत में रेडमी का यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट्स के साथ लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन को अपकमिंग फेस्टिव सीजन सेल से पहले भारत में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

Redmi 17C 5G की कीमत

रेडमी के इस स्मार्टफोन को दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 4GB RAM + 128GB और 6GB RAM + 128GB में आता है। इसकी शुरुआती कीमत 20,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 22,999 रुपये में आता है। इसे भारत में तीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसे कॉफी ब्राउन (वीगन लेदर), पर्पल डाउन और डार्क नाइट कलर में खरीदा जा सकता है। इस फोन की सेल 7 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी।

  • 4GB RAM + 128GB – 20,999 रुपये
  • 6GB RAM + 128GB – 22,999 रुपये

Redmi 17C 5G के फीचर्स

रेडमी का यह स्मार्टफोन 6.9 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले के साथ आता है। इस फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन 1600 x 720 पिक्सल है। इसमें फुल एचडी रेजलूशन का सपोर्ट मिलता है। फोन का डिस्प्ले 810 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है।










Redmi 17C 5G फीचर्स
डिस्प्ले 6.9 इंच, LCD, 165Hz
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 6300
स्टोरेज 6GB, 128GB
बैटरी 6000mAh, 33W
कैमरा 50MP, 8MP
OS Android 16, HyperOS 3

इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है। फोन में 6GB तक रैम का सपोर्ट और 128GB तक स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक एक्सपेंड किया जा सकता है। यह बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर काम करता है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, ब्लूटूथ 5.4, WiFi, 3.5mm ऑडियो जैक जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Redmi 17C 5G के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 50MP का मेन और एक सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का कैमरा मिलेगा। इस स्मार्टफोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।

यह भी पढ़ें – चीनी कंपनी ने लॉन्च किया 200MP कैमरे वाला फोन, मिलता है 12000 निट्स वाला सबसे ब्राइट डिस्प्ले





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments