Saturday, October 3, 2026
HomeफूडRecipe: बारिश में बाजार में आया निमाड़ का खास फल, खट्टे-मीठे स्वाद...

Recipe: बारिश में बाजार में आया निमाड़ का खास फल, खट्टे-मीठे स्वाद वाली सब्जी बनाने की पार


Last Updated:

Sherni Fal Sabji Recipe: बरसात के मौसम में निमाड़ के बुरहानपुर में एक खास फल वाली सब्जी बनाई जाती है, जिसे बच्चे और बड़े सभी पसंद करते हैं. यह सब्जी शेरनी फल और चोली के दानों से बनती है, जिसका स्वाद खट्टा-मीठा होता है.

Sherni Fal Sabji Recipe: निमाड़ के बुरहानपुर में बरसात का मौसम आते ही खान-पान में भी बदलाव देखने को मिलता है. बारिश के दिनों में यहां बाजार में कई तरह की स्थानीय और मौसमी चीजें दिखाई देने लगती हैं. इन्हीं में से एक है शेरनी फल जिसका लोग फल के रूप में सेवन तो करते ही हैं लेकिन इसकी खास तरह की सब्जी भी बनाई जाती है. निमाड़ में बनने वाली यह सब्जी अपने खट्टे-मीठे स्वाद के लिए लोगों के बीच काफी पसंद की जाती है. निमाड़ की इस पारंपरिक सब्जी की एक खासियत यह भी बताई जाती है कि इसे बनाने के बाद करीब दो दिन तक रखा जा सकता है. बारिश के मौसम में शेरनी फल से बनने वाली यह सब्जी स्थानीय खान-पान और निमाड़ी स्वाद की अनोखी पहचान है.

एक्सपर्ट महिला ने दी जानकारी
लोकल18 की टीम को फुला बाई ने बताया कि शेरनी फल की सब्जी खास तौर पर चोली के दानों के साथ बनाई जाती है. फल का हल्का खट्टा-मीठा स्वाद जब चोली के दानों के साथ मिल जाता है तो सब्जी का स्वाद और भी बढ़ जाता है. यही वजह है कि बारिश के मौसम में जब यह फल बाजार में आता है तो लोग इसे खरीदकर घर ले जाते हैं. खास बात यह है कि इस सब्जी को बच्चे और बड़े दोनों ही पसंद करते हैं.

ऐसे बनती है शेरनी फल की सब्जी
इस पारंपरिक सब्जी को बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होती. घर में आसानी से उपलब्ध होने वाली सामग्री से ही इसे तैयार किया जा सकता है. इसके लिए शेरनी फल चोली के दाने राई जीरा अदरक-लहसुन का पेस्ट प्याज नमक और तेल की जरूरत होती है. सबसे पहले शेरनी फल को अच्छी तरह साफ कर काट लिया जाता है. इसके बाद कड़ाही में तेल गर्म करके उसमें राई और जीरा डाला जाता है. तड़का लगने के बाद इसमें बारीक कटा प्याज और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भुना जाता है. इसके बाद चोली के दाने और कटे हुए शेरनी फल को इसमें डालकर आवश्यकतानुसार नमक मिलाया जाता है. सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाकर पकाया जाता है. जब तक फल और चोली के दाने अच्छी तरह पक न जाएं.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…

और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments