Saturday, October 3, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशमेरठ में हत्या के दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार: पुलिस...

मेरठ में हत्या के दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार: पुलिस टीम पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में लगी गोली – Meerut News




मेरठ के हस्तिनापुर की बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को शनिवार तड़के पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मवाना-हस्तिनापुर बॉर्डर पर रजवाहे की पुलिया के पास पुलिस टीम ने दोनों संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में पुलिस का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। इसके बाद हस्तिनापुर पुलिस, मवाना पुलिस और स्वाट टीम देहात ने संयुक्त रूप से जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी शिवम उर्फ शुभम उर्फ भगत उर्फ बारवी के दोनों पैरों में गोली लगी और वह घायल होकर गिर गया। उसका साथी कोशेन्द्र उर्फ गुल्लू भागने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर उसे भी गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। 13 सितंबर को हुई थी बुजुर्ग महिला की हत्या पुलिस के अनुसार, 13 सितंबर की सुबह करीब 5:15 बजे ग्राम गणेशपुर निवासी विमला देवी पत्नी सुरेश चंद घर से टहलने के लिए निकली थीं। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उनके सिर पर ईंट से हमला कर उनकी हत्या कर दी थी। वारदात के बाद महिला के कानों की सोने की बालियां, गले में पहना सोने का ओम, पैरों की पायल और कीपैड मोबाइल फोन लेकर आरोपी फरार हो गया था। मामले में हस्तिनापुर थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीमों को आरोपियों की गिरफ्तारी और घटना के खुलासे के लिए लगाया गया था। लगातार प्रयास के बाद पुलिस टीमों को आरोपियों के बारे में जानकारी मिली। तमंचा-कारतूस और जेवर बरामद पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी शिवम के कब्जे से .315 बोर का अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा आरोपियों के कब्जे और निशानदेही से दो मोबाइल फोन, एक जोड़ी पाजेब और एक जोड़ी कान के कुंडल बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस उनके आपराधिक इतिहास और हत्या की वारदात में उनकी भूमिका से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments