Last Updated:
How to Make Chicken Barra : अगर आप भी चिकन मसाला, चिकन करी या चिकन सालन खा खाकर बोर हो चुके हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो सही जगह आए हैं. आज हम आपको चिकन बर्रा बनाने का तरीका बताएंगे. कम समय और घर में आसानी से उपलब्ध सामग्रियों से आप रेस्टोरेंट जैसा क्रीमी और लजीज चिकन बर्रा अपने घर की रसोई में तैयार कर सकते हैं. लोकल 18 से बहराइच के कारीगर अहमद अजीज बेग बताते हैं कि इसे बनाने के लिए आपके पास चिकन, दही, फ्रेश क्रीम, अदरक-लहसुन का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, चाट मसाला, नींबू का रस, थोड़ा सरसों का तेल और तली हुई प्याज का पेस्ट होना चाहिए.
बहराइच. नॉनवेज के शौकीनों के लिए चिकन मसाला, चिकन करी या चिकन सालन आम व्यंजन बन चुके हैं. अगर आप भी रोज-रोज एक ही तरह का चिकन खाकर बोर हो चुके हैं और कुछ नया या जायकेदार ट्राई करना चाहते हैं, तो चिकन बर्रा आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. कम समय और घर में आसानी से उपलब्ध सामग्रियों के साथ आप रेस्टोरेंट जैसा क्रीमी और लजीज चिकन बर्रा अपने घर की रसोई में तैयार कर सकते हैं. लोकल 18 से बहराइच के कारीगर अहमद अजीज बेग बताते हैं कि चिकन बर्रा बनाने के लिए सबसे पहले आधा किलो चिकन को अच्छे से धोकर साफ कर लें. इसमें दही, फ्रेश क्रीम, अदरक-लहसुन का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, चाट मसाला, नींबू का रस, थोड़ा सरसों का तेल और तली हुई प्याज का पेस्ट मिलाकर अच्छी तरह मैरीनेट करें. इस मिश्रण को कम से कम आधे से एक घंटे के लिए ढककर रख दें ताकि मसाले चिकन में अच्छी तरह समा जाएं.
कितना पकाएं
अजीज कहते हैं कि मैरीनेशन के बाद, एक पैन में थोड़ा मक्खन डालकर चिकन के टुकड़ों को दोनों तरफ से हल्का गोल्डन होने तक पकाएं. इसके बाद असली तंदूरी और स्मोकी फ्लेवर देने के लिए चिकन के टुकड़ों को जाली पर रखकर सीधी गैस की आंच या कोयले की सिगड़ी पर थोड़ा बटर लगाते हुए रोस्ट करें. रोस्ट करने के बाद, पैन में थोड़ा बटर, बचा हुआ मैरीनेशन मसाला, फ्रेश क्रीम और कसूरी मेथी डालकर दो मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं. जब क्रीमी ग्रेवी तैयार हो जाए, तो उसमें रोस्ट किया हुआ चिकन डालकर अच्छे से मिला लें. इसी के साथ आपका गरमा-गरम और क्रीमी चिकन बर्रा तैयार है.
अहमद अजीज के मुताबिक, चिकन बर्रा बनाना बहुत आसान है, लेकिन इसमें आंच का सही संतुलन होना बेहद जरूरी है. चिकन को मैरीनेट करने के बाद सिगड़ी या पैन में धीमी आंच मीठी आंच पर पकाया जाता है, ताकि चिकन कहीं से जले नहीं या काला न पड़े. जब चिकन अच्छे से सिक जाए तो अंत में इसमें अमूल बटर, फ्रेश क्रीम और चाट मसाला मिलाकर तैयार करें. पूरी प्रक्रिया में करीब आधा से पौन घंटा का समय लगता है.
पीस कैसा हो
अहमद अजीज बताते हैं कि चिकन बर्रा के लिए सही पीस का चुनाव भी जरूरी है. चिकन बर्रा बनाने के लिए विशेष रूप से हड्डी वाले टुकड़ों का इस्तेमाल किया जाता है. अदरक-लहसुन पेस्ट और सामान्य घरेलू मसालों के साथ मैरीनेशन करके इसे ग्रिल किया जाता है. अंत में मलाई और बटर के साथ मिक्स करके सर्व किया जाता है. यह रेसिपी इतनी सरल है कि इसे कोई भी आसानी से अपने घर पर बना सकता है.
About the Author
प्रियांशु को एक दशक से ज्यादा हो गए पत्रकारिता में. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी कर अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. यहां लंबे समय तक हरिया…
और पढ़ें

