खंडवा के रोशनाई गांव में सोमवार शाम खेत जोतते समय ट्रैक्टर कुएं में पलट गया। ट्रैक्टर पर पिता सुरेश के साथ उनके दो बच्चे शुभम (7) और शिवम भी बैठे थे। हादसे में शुभम ट्रैक्टर के नीचे दब गया। पिता की आंखों के सामने उसकी मौत हो गई। शिवम ट्रैक्टर पलटने के दौरान जमीन पर गिर गया। सुरेश भी ट्रैक्टर के नीचे दबे थे, लेकिन किसी तरह बाहर निकल आए। पिता और छोटे बेटे को मामूली चोट आई है। हरी घास में फिसला ट्रैक्टर
पदमनगर टीआई दिलीप देवड़ा के मुताबिक, सुरेश खेत मालिक के ट्रैक्टर से खंडवा निवासी किसान ओम के यहां काम कर रहा था। परिवार बच्चों के साथ खेत पर ही रहता है। सोमवार शाम वह दोनों बच्चों को ट्रैक्टर पर बैठाकर खेत जोत रहा था। कुएं के पास नमी के कारण हरी घास उगी थी। इसी घास पर ट्रैक्टर का टायर फिसल गया। सुरेश ने ट्रैक्टर को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन वह कुएं में पलट गया। इसी दौरान शिवम जमीन किनारे पर गिर गया, सुरेश और शुभम ट्रैक्टर के साथ कुएं में अंदर गिर गए। ट्रैक्टर के नीचे दबने से शुभम की मौत हो गई। क्रेन से निकाला ट्रैक्टर,नीचे मिला बच्चे का शव
घटना शाम करीब 6 बजे की है। सूचना मिलने पर पदमनगर पुलिस मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से ट्रैक्टर को कुएं से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शुभम का शव बरामद किया। शुभम पहली कक्षा का छात्र था। बेटे की मौत से पिता सुरेश का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस तीनों पिता-पुत्र को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। शुभम के शव को मॉर्चरी में रखवाया गया। सुरेश और शिवम का प्राथमिक इलाज किया गया। दोनों को मामूली चोट आई है। शुभम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
Source link
पिता के साथ ट्रैक्टर समेत कुएं में गिरे 2 बच्चे: खंडवा में 7 साल के बेटे की मौत, पिता और छोटे बेटे को मामूली चोट – Khandwa News
RELATED ARTICLES

