Tuesday, October 6, 2026
HomeफूडRecipe: कुरकुरा बाहर से, नींबू के तड़के के साथ अंदर से नरम,...

Recipe: कुरकुरा बाहर से, नींबू के तड़के के साथ अंदर से नरम, निमाड़ का ये पकौड़ा है बारिश क


Last Updated:

Aloo Lemon Pakoda Recipe: बरसात के मौसम में निमाड़ और बुरहानपुर का फेमस आलू लेमन पकौड़ा अपनी खट्टे-मीठे स्वाद के लिए खास पसंद किया जाता है. जानिए इसे बनाने की आसान विधि.

Aloo Lemon Pakoda Recipe: मध्य प्रदेश का बुरहानपुर अपने ऐतिहासिक स्थलों के साथ-साथ खानपान की अलग-अलग स्वादिष्ट चीजों के लिए भी जाना जाता है. खासकर बरसात और ठंड के मौसम में यहां के लोग गरमा-गरम पकौड़ों का स्वाद लेना पसंद करते हैं. इन्हीं में एक खास और स्थानीय स्वाद वाली डिश है. आलू लेमन पकौड़ा जो अपने खट्टे-मीठे स्वाद के कारण लोगों के बीच काफी पसंद की जाती है.

एक्सपर्ट महिला ने ली जानकारी
लोकल 18 की टीम को एक्सपर्ट महिला वंदना ने जानकारी देते हुए बताया कि आलू लेमन पकौड़ा बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती. इसे घर में आसानी से उपलब्ध सामान से ही तैयार किया जा सकता है. इसके लिए सबसे पहले आलू नींबू नमक चाट मसाला बेसन और तेल की जरूरत होती है. आलू को उबालकर या छोटे टुकड़ों में काटकर तैयार किया जाता है. इसके बाद बेसन में नमक और जरूरत के अनुसार मसाले मिलाकर घोल तैयार किया जाता है. आलू के टुकड़ों को बेसन के घोल में अच्छी तरह लपेटकर गर्म तेल में डाला जाता है. पकौड़ों को सुनहरा और कुरकुरा होने तक तला जाता है. इसके बाद गरमा-गरम पकौड़ों पर नींबू का रस और चाट मसाला डाला जाता है. नींबू की खटास और चाट मसाले का स्वाद इसे सामान्य आलू पकौड़े से अलग बना देता है.

बारिश में लोग करते हैं पसंद
बुरहानपुर और निमाड़ क्षेत्र में बारिश के दिनों में चाय के साथ गरमा-गरम पकौड़े खाने का अपना ही मजा है. ऐसे में आलू लेमन पकौड़ा लोगों की पसंदीदा डिश बन जाता है. इसकी खासियत यह है कि इसे कम समय में तैयार किया जा सकता है और बच्चे भी इसे बड़े चाव से खाते हैं. बाहर से कुरकुरा और अंदर से नरम आलू ऊपर से नींबू और चाट मसाले का स्वाद इसे खास बनाता है. अगर आप भी बारिश के मौसम में कुछ झटपट और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं तो घर पर आलू लेमन पकौड़ा जरूर बना सकते हैं. कम सामग्री आसान विधि और शानदार स्वाद के कारण यह निमाड़ के खानपान की एक खास पहचान बन चुका है.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…

और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments