जबलपुर में मंगलवार रात पुलिस ने कटनी से बाइपास होते हुए लाई जा रही अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी। रात करीब साढ़े 8 बजे मुखबिर के बताए वाहन को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक स्पीड बढ़ाकर भाग निकला। पुलिस ने करीब 5 किलोमीटर तक पीछा किया और नागपुर रोड पर पिकअप वाहन को पकड़ लिया। वाहन से करीब 145 पेटी अंग्रेजी अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने पिकअप वाहन भी जब्त कर लिया है। चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने अंधमूक बाइपास पर की घेराबंदी सीएसपी एमएस नगोतिया को सूचना मिली थी कि पिकअप से शराब लाई जा रही है। इसके बाद अंधमूक बाइपास पर पुलिस ने घेराबंदी की। MP 32 G 0493 नंबर की पिकअप खजरी खिरिया-कटनी रोड से धनवंतरी नगर बाइपास की ओर आ रही थी। पुलिस ने वाहन को रोककर तलाशी ली। इस दौरान उसमें सवार दो अज्ञात व्यक्ति मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पिकअप और शराब जब्त कर जांच शुरू कर दी है। जब्त शराब की कीमत 10 लाख रुपए सीएसपी गोरखपुर एमडी नागोतिया ने बताया कि वाहन चालक और मालिक की तलाश की जा रही है। शराब कटनी में कहां से लाई गई और जबलपुर में कहां खपानी थी, इसकी भी जांच हो रही है। जब्त शराब की कीमत करीब 10 लाख रुपए है। एएसपी पल्लवी शुक्ला ने बताया कि संभवत: दशहरा में शराब खपाने के लिए इसे जबलपुर लाया गया था। चालक और मालिक की गिरफ्तारी के बाद मामले में और खुलासे हो सकते हैं।
Source link
जबलपुर में 10 लाख की 145 पेटी अवैध शराब जब्त: 5 KM पीछा कर पुलिस ने पिकअप पकड़ी, ड्राइवर फरार – Jabalpur News
RELATED ARTICLES

