Wednesday, October 7, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशमेरठ में दो बाइकों की टक्कर, एक युवक की मौत: हादसे...

मेरठ में दो बाइकों की टक्कर, एक युवक की मौत: हादसे में चार लोग गंभीर घायल, मेरठ रेफर – Meerut News




मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र के हर्रा-खिवाई मोड़ पर बुधवार रात तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइकों पर सवार पांच लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए सीएचसी सरूरपुर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें मेरठ रेफर कर दिया। हादसे में कस्बा खिवाई निवासी हामिद पुत्र ओसाफ, खुशी मोहम्मद पुत्र ताहिर और आसू पुत्र पद्दी घायल हुए थे। तीनों मजदूरी करने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान हर्रा-खिवाई मोड़ पर फैक्टरी के सामने उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। दूसरी बाइक पर खेड़ी गांव निवासी उवैस पुत्र जाहिर और कादिर पुत्र गुलाम मोहम्मद सवार थे। दोनों परिवार में होने वाली शादी के लिए कपड़े खरीदने बरनावा जा रहे थे। अचानक दोनों बाइकों की भिड़ंत होने से मौके पर चीख-पुकार मच गई। घायलों को सीएचसी सरूरपुर से मेरठ ले जाया जा रहा था। इसी दौरान खुशी मोहम्मद की हालत अचानक बिगड़ गई। मेरठ पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन शव को लेकर वापस लौट आए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं हामिद, आसू, उवैस और कादिर का मेरठ में उपचार चल रहा है। चारों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइकों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। हादसे की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस जांच के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट करेगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments