Thursday, October 8, 2026
Homeफूडन मावा न छेना.. बची हुई ब्रेड से 10 मिनट में बनाएं...

न मावा न छेना.. बची हुई ब्रेड से 10 मिनट में बनाएं रसमलाई, बच्चे बड़े मांग मांग के खाएंगे


होमफोटोलाइफ़फूड

बची हुई ब्रेड से 10 मिनट में बनाएं रसमलाई, बच्चे बड़े मांग मांग के खाएंगे

Last Updated:

Bread Rasmalai Recipe: झारखंड की राजधानी रांची में खासतौर पर ब्रेड से रसमलाई तैयार की जाती है. अगर घर में छह-सात ब्रेड बच गई हो और घर में दूध पाउडर है तो फिर लोग इससे बड़ा ही स्वादिष्ट रसमलाई तैयार करते हैं. इसे बनाना भी बड़ा आसान है. इसे बनाने में मुश्किल से 10 मिनट का समय लगता है. दरअसल, सबसे पहले छोटे-छोटे शेप में गोलाकार में ब्रेड को काट लिया जाता है. फिर दोनों ब्रेड को सटाकर बीच में दूध पाउडर की स्टफिंग भरी जाती हैं.

Top Deals Inside

रांची की ज्योति बताती हैं कि आधा लीटर दूध लें और उसको अच्छे से गैस पर चढ़ाकर खौला लें. इसमें थोड़ी सी चीनी कम से कम दो चम्मच और थोड़ी सी इलायची पाउडर और थोड़ा सा केसर डाल दें. अगर केसर नहीं है, घर में तो अगर रूहआफ़जा है तो आप वह भी डाल दें. कम से कम तीन बड़े चम्मच और इसको बढ़िया से खौलने के लिए छोड़ दें.

अब आपको स्टफिंग तैयार करने के लिए दूध पाउडर लेना है. 5 या ₹10 का दूध पाउडर ले लीजिए और उसमें गर्म दूध चार चम्मच डाल दीजिए और उसको अच्छे से मिला दीजिए. इसमें आप ड्राई फ्रूट का पेस्ट भी मिला सकते हैं. इन सभी को चम्मच से अच्छे से मिलाकर एकदम गाढ़ा पेस्ट अलग रख लीजिए.

अब आपको ब्रेड लेना है. एक स्लाइस स्प्रेड लीजिए और उसको कटोरी की मदद से गोल आकार में काट लीजिये. इस तरीके से आपको 8 से 9 ब्रेड को काट लेना है और फिर दो ब्रेड को लेना है. उसके बीच में यह जो पेस्ट आपने तैयार करके रखा है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

उसको लगा दीजिए और दोनों को सटा दीजिए और अब जो आपने दूध खौला के रखा है. इसके बाद गर्म दूध को ब्रेड के ऊपर डाल दीजिए, ब्रेड को किसी प्लेट में बढ़िया से सजा दीजिए और ऊपर से दूध डाल दीजिए.

फिर देखिए खाने में क्या मजा आता है. बाजार का रसमलाई फेल हो जाएगा. घर में बच्चों को बनाकर दे सकते हैं. इवनिंग स्नैक्स में कुछ अलग खाने का या मीठा मन है तो यह सबसे परफेक्ट ऑप्शन है.

बची हुई ब्रेड से 10 मिनट में बनाएं रसमलाई

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments