Thursday, October 8, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशमुरैना में 'लोकतंत्र बचाओ सप्ताह', कांग्रेस ने किया प्रदर्शन: निर्वाचन आयुक्त...

मुरैना में ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’, कांग्रेस ने किया प्रदर्शन: निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, ‘वोट चोर’ के लगाए नारे – Morena News




मुरैना में जिला कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशन में चल रहे ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ के तहत प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर विरोध जताया और ‘वोट चोर’ समेत कई नारे लगाए। निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर ज्ञानेश कुमार वर्तमान में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के रूप में दर्ज हैं। सदर बाजार से पुरानी कलेक्ट्रेट तक निकाला मार्च जिला कांग्रेस अध्यक्ष मधुराज तोमर के नेतृत्व में कार्यकर्ता सदर बाजार से पैदल मार्च करते हुए एमएस रोड स्थित पुरानी कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ नारेबाजी की गई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। जिला, ब्लॉक और वार्ड स्तर पर होंगे कार्यक्रम मधुराज तोमर ने बताया कि ‘लोकतंत्र बचाओ’ अभियान एक महीने तक चलेगा। इस दौरान जिला, ब्लॉक और वार्ड स्तर पर विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि चुनाव प्रक्रिया और लोकतंत्र से जुड़े मुद्दों को लेकर पार्टी लगातार जनता के बीच अपनी बात रखेगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments