Saturday, October 10, 2026
Homeफूडलाख कोशिशों के बाद भी कड़ी-कड़ी बनती हैं पूरी, फूलती भी नहीं...

लाख कोशिशों के बाद भी कड़ी-कड़ी बनती हैं पूरी, फूलती भी नहीं तो करें ये काम


होमफोटोलाइफ़फूड

लाख कोशिशों के बाद भी कड़ी-कड़ी बनती हैं पूरी, फूलती भी नहीं तो करें ये काम

Last Updated:

घर पर पूरी बनाना आसान लगता है, लेकिन कई बार आटा गूंथने से लेकर तलने तक छोटी-सी गलती पूरी मेहनत खराब कर देती है. पूरी या तो कड़ी बन जाती हैं या फिर तेल में डालने के बाद फूलती ही नहीं हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. आटा गूंथने के सही तरीके और तलने के दौरान कुछ बातों का ध्यान रखकर आप नरम, फूली हुई और स्वादिष्ट पूरी बना सकते हैं.

Top Deals Inside

पूरी कड़ी बनने की एक वजह आटे का बहुत सख्त होना भी हो सकती है. पूड़ी के लिए आटा रोटी के आटे से थोड़ा सख्त रखा जाता है, लेकिन इतना नहीं कि उसे बेलने में परेशानी हो. आटा गूंथते समय धीरे-धीरे पानी डालें और उसे अच्छी तरह मिलाएं. इससे आटा एकसार बनेगा और पूरी बेलना आसान होगा.

आटा गूंथते समय डालें थोड़ा तेल- पूड़ी के आटे में थोड़ा तेल या घी मिलाने से उसकी बनावट बेहतर हो सकती है. लगभग 2 कप गेहूं के आटे में 1 से 2 छोटे चम्मच तेल डालकर अच्छी तरह मिलाएं. इसके बाद जरूरत के अनुसार पानी डालकर आटा गूंथ लें. ध्यान रखें कि तेल की मात्रा बहुत ज्यादा न हो, वरना आटे की बनावट प्रभावित हो सकती है.

आटा गूंथने के बाद उसे 10 से 15 मिनट के लिए ढककर रख दें. इससे आटे में नमी अच्छी तरह फैल जाती है और उसे बेलना आसान होता है. हालांकि, पूड़ी के आटे को रोटी के आटे की तरह बहुत देर तक रखने की जरूरत नहीं होती. अगर आटा ज्यादा सूखा लगे, तो गूंथते समय ही थोड़ा पानी मिलाकर उसकी बनावट ठीक कर लें.

Add News18 as
Preferred Source on Google

पूरी बेलते समय उन्हें न बहुत मोटा रखें और न बहुत पतला. अगर पूड़ी कहीं मोटी और कहीं पतली होगी, तो वह एकसमान नहीं फूलेगी. बेलते समय सूखे आटे का इस्तेमाल कम से कम करें, क्योंकि ज्यादा सूखा आटा तलने के दौरान तेल में जल सकता है और तेल का स्वाद भी बिगाड़ सकता है. सभी पूड़ियों को लगभग एक जैसी मोटाई में बेलें.

पूरी न फूलने की एक बड़ी वजह तेल का सही तापमान न होना है. अगर तेल बहुत ठंडा होगा, तो पूड़ी ज्यादा तेल सोख सकती है और ठीक से नहीं फूलेगी. वहीं तेल बहुत ज्यादा गर्म होने पर पूड़ी बाहर से जल्दी भूरी हो सकती है. तेल को मध्यम से तेज आंच पर गर्म करें. तापमान जांचने के लिए आटे का एक छोटा टुकड़ा डालें. अगर वह ऊपर आकर धीरे-धीरे तलने लगे, तो तेल इस्तेमाल के लिए तैयार है.

गर्म तेल में पूड़ी डालने के बाद कलछी से उसके ऊपर हल्का दबाव दें. इससे पूड़ी फूलने में मदद मिल सकती है. जब वह फूल जाए, तो पलटकर दूसरी तरफ से भी सुनहरा होने तक तलें. एक बार में बहुत सारी पूरी न डालें, वरना तेल का तापमान गिर सकता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments