Sunday, October 11, 2026
Homeराज्यदिल्लीदिल्ली में पुलिसिया कार्रवाई पर भड़के केजरीवाल: कहा-मोदी जी का तांडव...

दिल्ली में पुलिसिया कार्रवाई पर भड़के केजरीवाल: कहा-मोदी जी का तांडव हिटलर से भी आगे निकला, ज्ञानेश के साथ पीएम को भी देना पड़ेगा इस्तीफा – New Delhi News




दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार को हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिसिया कार्रवाई पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने विरोध को कुचलने के लिए बर्बरता की सारी हदें पार कर दीं और तांडव के मामले में हिटलर को भी पीछे छोड़ दिया। केजरीवाल ने चेतावनी देते हुए कहा कि शनिवार के इस तांडव के बाद ऐसा न हो कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ-साथ मोदी जी का भी इस्तीफा हो जाए। वकीलों और पत्रकारों तक को नहीं छोड़ा केजरीवाल ने कहा कि शनिवार को दिल्ली की सड़कों पर जो हुआ, उसके वीडियो चारों तरफ वायरल हो रहे हैं। छोटी-छोटी लड़कियों के साथ बदसलूकी की गई। सुप्रीम कोर्ट के एक वरिष्ठ वकील को पुलिस सड़क पर घसीटते हुए ले गई। वकीलों के साथ मारपीट और बदसलूकी की गई। इतिहास गवाह है कि जिस भी सरकार ने वकीलों पर हाथ उठाया है, वह सत्ता में नहीं बची। मीडिया पर आपातकाल जैसी कार्रवाई का आरोप आप संयोजक ने आरोप लगाया कि देश में अघोषित आपातकाल लागू हो चुका है। मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधि भी अब सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा में नशे के कारोबार को उजागर करने वाले हिंदी ख़बर और लिविंग इंडिया ग्रुप के एडिटर इन चीफ अतुल अग्रवाल को हरियाणा पुलिस से गिरफ्तार करवा दिया गया। केजरीवाल ने इसे लोकतंत्र को खत्म करने वाली शर्मनाक हरकत बताया। युवाओं के मन से डर निकल चुका है पीएम मोदी को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि अब आपकी गीदड़ भभकियों से कोई डरने वाला नहीं है। देश का युवा अब जाग चुका है और पुलिसिया कार्रवाई से उनके मन का डर पूरी तरह निकल गया है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments