सहरसा के थाना रोड स्थित थाना चौक पर पिछले 41 साल से मां दुर्गा की पूजा हो रही है। इस बार यहां 70 फीट ऊंचा पंडाल बनाया गया है। पंडाल में स्थापित करने के लिए बंगाल के कलाकार मां दुर्गा की मिट्टी की प्रतिमा तैयार कर रहे हैं। सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की ओर से आयोजित पूजा में इस साल 8 से 10 लाख रुपए खर्च होने का अनुमान है। झोपड़ीनुमा मंदिर से शुरू हुई थी पूजा सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति ने 1985 में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की शुरुआत की थी। सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश लाल और गोपाल जी ने इस परंपरा की शुरुआत की थी। शुरुआती दिनों में यहां झोपड़ीनुमा मंदिर में पूजा होती थी। इसके बाद 90 के दशक में छतदार मंदिर बनाया गया। धीरे-धीरे थाना चौक का यह दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बन गया। बंगाल के कलाकार बना रहे 2 लाख की प्रतिमा समिति के अध्यक्ष सावंत कुमार उर्फ रिंकू ने बताया कि इस बार बंगाल के कलाकार 2 लाख रुपए की लागत से मिट्टी की प्रतिमा बना रहे हैं। पूजा आयोजन पर कुल 8 से 10 लाख रुपए खर्च होते हैं। इस खर्च को स्थानीय लोगों के सहयोग से पूरा किया जाता है। समिति के सदस्य आयोजन की तैयारियों में जुटे हैं। 21 अक्टूबर को मनेगी विजयादशमी यहां दुर्गा पूजा का आयोजन 11 अक्टूबर से शुरू हुआ है। 21 अक्टूबर को विजयादशमी मनाई जाएगी। चार दशक से अधिक समय से चली आ रही इस परंपरा के कारण थाना चौक का दुर्गा मंदिर स्थानीय लोगों के लिए आस्था और सामुदायिक जुड़ाव का केंद्र बना हुआ है।
Source link

