Thursday, October 15, 2026
Homeराज्यराजस्तानराजलदेसर पालिकाध्यक्ष को जलभराव, पेयजल की शिकायतें मिलीं: दो महीने में...

राजलदेसर पालिकाध्यक्ष को जलभराव, पेयजल की शिकायतें मिलीं: दो महीने में समस्या हल करने का वादा, रेल मंत्री से भी मिलेंगे – Churu News




चूरू के राजलदेसर नगरपालिका अध्यक्ष गोपाल मारू ने गुरुवार को कस्बे के वार्ड एक और 35 का दौरा किया। इस दौरान उन्हें वार्ड में जलभराव और पेयजल सप्लाई की दिक्कतें मिलीं। पालिकाध्यक्ष मारू ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को इन समस्याओं का स्थायी हल निकालने के निर्देश दिए। उन्होंने पीएचईडी के कनिष्ठ अभियंता संजय पवाउ और कर्मचारियों को घर-घर जाकर पानी की कमी दूर करने को कहा। गंदे पानी की निकासी के स्थायी समाधान के लिए अगले दो महीने का लक्ष्य तय किया गया है। रेलवे क्रॉसिंग के कारण जल निकासी में आ रही दिक्कत पर उन्होंने कहा कि वे जल्द ही दिल्ली जाकर रेल मंत्री से मिलेंगे और स्थायी समाधान की मांग रखेंगे। इस दौरान स्थानीय पार्षद जोराराम माली और विष्णु भगवान प्रजापति ने भी क्षेत्र की समस्याएं बताईं। निरीक्षण में पार्षद धनपत छंगाणी, प्रदीप पांडे, मुकेश मारू, नगराज सोनी और भवानी सैनी समेत कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments