Friday, October 16, 2026
Homeफूडचटपटे के शौकीनों की फेवरेट है जमशेदपुर की यह चाट, ₹30 में...

चटपटे के शौकीनों की फेवरेट है जमशेदपुर की यह चाट, ₹30 में दही बड़ा, मटर और कुरकुरा खस्ता


Last Updated:

Jamshedpur Famous Khasta Chaat: जमशेदपुर के साकची गोलचक्कर के पास राजू जी की खस्ता चाट बहुत मशहूर है. मात्र 30 रुपये में मिलने वाली इस चाट में कुरकुरे खस्ता, दही बड़े और मटर की सब्जी का शानदार स्वाद मिलता है. सुबह आठ बजे से रात के 9 बजे तक चाट का मजा लिया जा सकता है.

जमशेदपुर. जमशेदपुर में खाने-पीने के शौकीनों की कमी नहीं है. यहां की गलियों में कई ऐसे स्वाद छिपे हैं, जो लोगों को बार-बार अपनी ओर खींच लाते हैं. इसी कड़ी में साकची गोलचक्कर के पास मिलने वाली राजू जी की खस्ता चाट लोगों के बीच काफी मशहूर है. सुबह 8 बजे से ही राजू जी अपनी दुकान लगाते हैं, जहां चटपटा नाश्ता करने के लिए लोग पहुंचने लगते हैं. खास बात यह है कि यहां मात्र 30 रुपये में स्वाद से भरपूर खस्ता चाट का आनंद लिया जा सकता है.

चटपटे के शौकीनों की पसंदीदा चाट
राजू जी की इस चाट की खासियत इसका कुरकुरा खस्ता है, जिसे सूजी और मैदा से तैयार किया जाता है. इसे इस तरह बनाया जाता है कि खाने में यह काफी क्रिस्पी और क्रंची लगता है. जब इसके साथ ठंडा-ठंडा दही बड़ा, गरमा-गरम मटर की सब्जी और घर में तैयार किया गया मसाला मिलता है, तो इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. यही वजह है कि चटपटे नाश्ते के शौकीनों को यह चाट खूब पसंद आती है.

ऐसे बनती है यह खास चाट
इसे तैयार करने का तरीका भी काफी खास है. सबसे पहले प्लेट में ठंडा-ठंडा दही बड़ा रखा जाता है. इसके ऊपर दो पीस कुरकुरे खस्ता डाले जाते हैं. फिर गरमा-गरम मटर की सब्जी डाली जाती है. इसके बाद दो तरह की चटनी और उसके ऊपर से घर में तैयार किया गया मिक्स मसाला, नमक, जीरा और मिर्च मिलाई जाती है. आखिर में बारीक कटा प्याज और महीन सेव डालकर इसे खाने के लिए परोसा जाता है. इन सभी चीजों का मेल इस साधारण सी दिखने वाली चाट को खास बना देता है.

एक चाट में कई स्वाद
इस चाट की सबसे बड़ी खासियत इसका अलग-अलग स्वाद है. एक तरफ दही बड़े का मीठा और ठंडा स्वाद मिलता है, तो दूसरी तरफ खस्ता का कुरकुरापन और मटर की गरमा-गरम सब्जी का चटपटापन मुंह में अलग ही स्वाद घोल देता है. प्याज, सेव और मसालों का जायका इसे और भी मजेदार बना देता है. हर चम्मच में स्वाद का एक नया मेल महसूस होता है, जो खाने के अनुभव को खास बना देता है.

30 रुपये में लें मजा
अगर आप भी जमशेदपुर में सुबह-सुबह कुछ चटपटा और स्वादिष्ट खाने की तलाश में हैं, तो साकची गोलचक्कर के पास राजू जी की खस्ता चाट का स्वाद चख सकते हैं. यहां सिर्फ 30 रुपये में मिलने वाली यह चाट कम कीमत में शानदार स्वाद का अनुभव देती है. दही बड़े की मिठास, खस्ता का क्रंच और मटर की सब्जी का चटपटापन पसंद करने वालों के लिए यह एक अच्छा विकल्प है.

About the Author

Raina Shukla

Raina Shukla is an experienced journalist and content professional with nearly two decades of experience in print and digital media. She holds a Master’s degree in Mass Communication and Journalism from Bundelk…

और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments