Saturday, October 17, 2026
HomeफूडRecipe: घर पर बनाएं मुंबई स्टाइल चटपटी भेलपुरी, स्वाद ऐसा कि बार-बार...

Recipe: घर पर बनाएं मुंबई स्टाइल चटपटी भेलपुरी, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करेगा मन


Mumbai Style Bhel Puri Recipe: शाम के समय कुछ चटपटा खाने का मन हो, तो भेलपुरी का स्वाद जरूर याद आता है. मुंबई की मशहूर भेलपुरी अपने खट्टे-मीठे और मसालेदार स्वाद के लिए जानी जाती है. यही वजह है कि अब यह सिर्फ मुंबई तक सीमित नहीं है, बल्कि देश के कई शहरों में लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं. बाजार में मिलने वाली भेलपुरी का स्वाद तो अच्छा होता ही है, लेकिन आप चाहें तो इसे घर पर भी आसानी से बना सकते हैं.

मुरादाबाद में भेलपुरी का ठेला लगाने वाले राजू कश्यप ने बताया कि इसे घर पर भी आसानी से तैयार किया जा सकता है. इसके लिए घर में मौजूद कुछ चीजों के साथ नमकीन सेव और इमली की चटनी की जरूरत होगी. तो आइए जानते हैं चटपटी भेलपुरी बनाने का आसान तरीका.

भेलपुरी बनाने के लिए सामग्री
घर पर भेलपुरी बनाने के लिए आपको मुरमुरे, एक बारीक कटा प्याज, एक कटा टमाटर, उबले हुए आलू, हरी मिर्च, हरा धनिया, नमकीन सेव, चाट मसाला, नमक, नींबू और इमली की मीठी चटनी चाहिए. सभी चीजों की मात्रा आप अपने स्वाद और जरूरत के हिसाब से रख सकते हैं.

इस तरह तैयार करें चटपटी भेलपुरी
सबसे पहले एक बड़े बर्तन में मुरमुरे डालें. अब इसमें बारीक कटा प्याज, टमाटर, उबले हुए आलू और हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह मिला लें. इसके बाद स्वाद के अनुसार नमक और चाट मसाला डालें. ऊपर से नींबू का रस निचोड़ दें. अब इसमें इमली की मीठी चटनी मिलाएं और सभी चीजों को अच्छी तरह चला लें. आखिर में ऊपर से नमकीन सेव और बारीक कटा हरा धनिया डाल दें. बस, आपकी चटपटी भेलपुरी तैयार है. इसे तुरंत परोसें, ताकि मुरमुरों का कुरकुरापन बना रहे.

भेलपुरी को कुरकुरा रखने के लिए ध्यान रखें ये बात
भेलपुरी का असली स्वाद उसके कुरकुरे मुरमुरों और चटपटी चटनी में होता है. इसलिए इसे बनाकर ज्यादा देर तक न रखें. चटनी डालने के बाद मुरमुरे धीरे-धीरे नरम पड़ने लगते हैं. अगर आप ज्यादा कुरकुरी भेलपुरी खाना चाहते हैं, तो परोसने से ठीक पहले चटनी और सेव मिलाएं.

बाजार से सस्ती पड़ेगी घर की भेलपुरी
राजू कश्यप के मुताबिक, बाजार में भेलपुरी की एक प्लेट करीब 20 से 50 रुपये तक में मिल जाती है. वहीं, घर पर इसे बनाने के लिए आप रसोई में मौजूद चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं. ऐसे में कम खर्च में परिवार के साथ घर पर ही चटपटी भेलपुरी का स्वाद लिया जा सकता है.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments