Wednesday, September 16, 2026
Homeफूडघर पर बनाएं वही देसी स्टाइल मटर चाट जो स्कूल के बाहर...

घर पर बनाएं वही देसी स्टाइल मटर चाट जो स्कूल के बाहर भैया ठेले पर देते थे, वही स्वाद, वही मजा


Street Food Chaat: आप भी मेरी तरह खाने के शौकीन हैं, खासकर कुछ चटपटा और देसी, तो ये मटर की चाट आपके लिए है. बचपन में जब स्कूल से लौटते हुए चाट वाले भैया की ठेला दिखता था, तो मन वहीं अटक जाता था. वही स्वाद, वही मजा अब घर पर भी लाया जा सकता है – वो भी हेल्दी तरीके से, ये रेसिपी न तो ज़्यादा तामझाम मांगती है, न ही किचन में घंटों की मेहनत. कुछ सिंपल चीज़ें, थोड़ी सी तैयारी और बन जाएगी ऐसी चाट कि आप बाहर से खाना ही भूल जाओगे.

जरूरी चीजें
-2 कप सूखी मटर (रातभर भीगाई हुई)
-2 मीडियम साइज आलू
-नमक, हल्दी, बेकिंग सोडा – स्वादानुसार
-चटनी के लिए – धनिया, पुदीना, इमली का पानी
-चाट सजाने के लिए – प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, अदरक के लच्छे, धनिया, नींबू, चाट मसाला, काला नमक
-भुना जीरा, कश्मीरी मिर्च, हींग, तेजपत्ता, धनिया पाउडर, गरम मसाला, तेल

स्टेप 2: चटनी तैयार करें
धनिया, पुदीना और इमली का गूदा बराबर मात्रा में लें. इमली को गर्म पानी में भिगोकर उसका पल्प निकाल लें और सबको एक साथ पीस लें, ये बनी एकदम चटपटी चटनी.

स्टेप 3: मटर का तड़का
एक कढ़ाई में थोड़ा तेल गर्म करें. उसमें डालें तेजपत्ता, हींग, जीरा, धनिया पाउडर, कश्मीरी मिर्च, और भुना हुआ जीरा. जैसे ही मसाले भुन जाएं, उसमें उबली हुई मटर डाल दें. साथ में उबले आलू को मैश करके मिला दें. थोड़ा पानी डालकर 5 से 7 मिनट धीमी आंच पर पकाएं. आखिर में ऊपर से गरम मसाला डालें.

स्टेप 4: चाट की प्लेटिंग
अब इस मटर को एक बाउल में निकालिए. ऊपर से डालें बारीक कटे प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, अदरक के लच्छे और हरा धनिया. ऊपर से डालिए वो हरी चटनी और खट्टी-मीठी इमली-गुड़ वाली चटनी. फिर जाए चाट मसाला, काला नमक, भुना जीरा और नींबू का रस.

स्टेप 5: भैया स्टाइल फिनिश
अगर घर में कोई दोना या पत्ते की प्लेट हो तो चाट उसी में परोसिए. ऊपर से एक बार फिर से दोनों चटनियां डालें, थोड़ा सा प्याज, धनिया और भुना मसाला छिड़कें. अब इस चाट को अच्छे से मिलाइए – जैसे भैया करते हैं.



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments