श्रावस्ती में दुष्कर्म और अपहरण से जुड़े मामले में वांछित आरोपी को गिलौला पुलिस ने शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर भेसड़ी नहर पुल के पास कार्रवाई की। आरोपी की पहचान अलखराम पुत्र छेदीराम निवासी ग्राम मनिहार तारा, थाना हरदत्तनगर गिरंट, श्रावस्ती के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, शनिवार 17 अक्टूबर की सुबह उपनिरीक्षक इन्द्रजीत प्रसाद पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि गिलौला थाने में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 180/2026 में वांछित आरोपी भेसड़ी नहर पुल के पास खड़ा होकर वाहन का इंतजार कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मुखबिर ने सड़क के बाईं ओर खड़े व्यक्ति की आरोपी के रूप में पहचान कराई। इसके बाद पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की और सुबह करीब 5:15 बजे ग्राम पकड़िया क्षेत्र में भेसड़ी नहर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ गिलौला थाने में पॉक्सो एक्ट की धारा 5L(N)/6 के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह और क्षेत्राधिकारी इकौना भरत पासवान के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में की गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Source link
श्रावस्ती में दुष्कर्म और अपहरण के मामले में आरोपी गिरफ्तार: पुलिस ने भेसड़ी नहर पुल के पास से पकड़ा, वाहन का इंतजार कर रहा था आरोपी – Shravasti News
RELATED ARTICLES

